प्रस्तावना:
हमारा भारत देश यह एक विशाल देश हैं | इस देश में कोई ना कोई त्यौहार मनाया जाता हैं | हमारे भारत देश में सभी त्योहारों में से यह एक प्रमुख त्यौहार हैं | दीपावली का त्यौहार यह पांच दिनों तक मनाने जाने वाला त्यौहार हैं |
दीपावली को हिन्दू धर्म का सबसे मुख्य त्यौहार हैं | इस त्यौहार को देश में रहने वाले सभी धर्म और जाती के लोग बहुत ख़ुशी के साथ मनाते हैं | दीपावली इस त्यौहार को ‘दीवाली’ भी कहा जाता हैं |
दीपावली शब्द का अर्थ –
दीपावली यह शब्द संस्कृत शब्द से लिया गया हैं | दीपावली यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हैं – दीप + आवली | दीपावली का अर्थ होता हैं – दीपों की अवली या पंक्ति |
दीपावली कब मनाई जाती हैं –
दीपावली का त्यौहार हर साल पुरे देश में कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता हैं | अमावस्या की यह रात अँधेरी रात होती हैं और इस दिन असंख्य दीपों से जगमगाने लगती हैं | दीपावली का यह त्यौहार सभी लोग बहुत धूमधाम से मनाते हैं |
दीपावली क्यों मनाई जाती हैं |
इस दिन भगवान श्रीराम १४ वर्ष के वनवास के बाद अपनी अयोध्यानगरी में वापस लौट आए थे | उनके स्वागत के सभी अयोध्यावासियों ने घी के दीप जलाकर उनका स्वागत किया था |
दीपावली की तैयारी
दीपावली के दिन सभी लोग बहुत खुश नजर आते हैं | इस दिन छोटे बच्चों से लेकर बड़ों तक एक – दुसरे को बधाइयाँ देते हैं | दीपावली के पहले दिन बच्चे बहुत सारे पटाखे खरीदते हैं |
इस त्यौहार के कुछ दिन पहले घर की साफ – सफाई की जाती हैं | सभी लोग अपने – अपने घर को पेंटिंग करते हैं और बहुत सुंदर तरीके से सजाते हैं |
दीपावली त्यौहार के अवसर पर लोग नए कपडे खरीदते हैं | इस त्यौहार के अवसर पर घर पर मिठाइयां भी तैयार की जाती हैं |
पांच दिनों का त्यौहार
दीपावली का सबसे पहले दिन धनतेरस के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन नया बर्तन खरीदना शुभ माना जाता हैं |
दूसरा दिन छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर का वध किया जाता हैं |
दीपावली का तीसरा दिन मुख्य दीपावली के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन सभी को एक – दुसरे को बधाइयाँ देते हैं और इस त्यौहार की ख़ुशी व्यक्त करते हैं |
दीपावली का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप मनाते हैं | इस दिन भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र के क्रोध से होने वाली वर्षा से गोकुल को बचाने के लिए गोवर्धन पर्वत को अपनी एक उंगली पर उठाया था |
दीपावली का पांचवा दिन भाईदूज के रूप में मनाया जाता हैं | यह दिन सभी भाई और बहनों के लिए खास होता हैं |
निष्कर्ष:
दीपावली का यह त्यौहार हमें जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता हैं | दीपावली का त्यौहार बुराई पर सच्चाई के जीत के प्रति मनाया जाता हैं |
यह त्यौहार हमें सिखाता हैं की, अंधकार से हमें कभी नहीं डरना नहीं चाहिए क्योंकि छोटे से दीपक भी अंधकार को प्रकाश की तरह ले जाता हैं |