प्रस्तावना:
सभी त्योहारों में से दिवाली यह एक मुख्य त्यौहार है | दिवाली यह त्यौहार पुरे भारत देश में मनाया जाता है | यह त्यौहार पांच दिन तक चलता है |
जैसे ही दशहरा का त्योहार ख़तम हो जाता है वैसे ही दिवाली की तैयारी शुरू की जाती है | इस भारत देश यह एक प्रसिद्ध त्यौहार है | दिवाली यह त्यौहार पुरे देश में उत्साह और धूमधाम से मनाया जाता है |
दिवाली त्यौहार का अर्थ
दिवाली को दिपावली भी कहा जाता है | दिपावली का अर्थ होता है – दीपों की माला या दिपों की रास |
यह एक हिन्दू धर्म का महत्वपूर्ण त्यौहार है | इस त्यौहार को सभी लोग अपने अपने रीती रिवाज और परंपरा से मनाते है |
दिवाली त्यौहार कब मनाया जाता है
दिवाली यह त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या के दिन मनाया जाता है | इस अमावस्या की अंधेरी रात दीपों से बहुत झगमगती है | यह त्यौहार हमारे जीवन में प्रकाश डालता है | यह त्यौहार जिस सप्ताह में आता है उसमे पांच त्यौहार होते है |
इस त्योहार में सबसे पहिले धनतेरस , छोटी दिपावली, गोवर्धन पूजा, दिपावली, भाईदूज ऐसे पांच त्योहारों का समावेश है | इन सभी त्योहारों के कारण पूरा सप्ताह आनंद और उत्साह से बना रहता है |
पांच त्यौहार
धनतेरस
दिपावली के पहिले दिन धनतेरस का पर्व मनाया जाता है | इस दिन कोई ना कोई नया बर्तन खरीदना पड़ता है | नया बर्तन खरीदना यह शुभ माना जाता है |
छोटी दिपावली
इसके बाद छोटी दिपावली आती है | इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था |
गोवर्धन पूजा
इस दिन गाय की पूजा की जाती है | गाय को धार्मिक महत्त्व दिया है | इसलिए गोवर्धन पूजा के गाय की पूजा की जाती है | इस दिन श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी ऊँगली पर उठाया था |
दिपावली
उसके बाद आती है दिपावली | यह त्यौहार इसलिए मनाया जाता है की, इस दिन भगवान राम का १४ वर्ष का वनवास ख़तम हो गया था और वो अयोध्या वापस आये थे |
इस दिन उनका स्वागत करने के लिए सभी जगह पर फूलों की बरसात कर दी और दीपक जला दिए थे |
भाईदूज
भाईदूज के दिन भाई अपने बहन को तौहफा देता है | सभी भाई अपने बहन के घर पर जाते है | इस दिन सभी भाई बहन एक दुसरे को मिलते है |
त्यौहार का महत्त्व
दिपावली के दिन दिन सभी लोग नए नए कपडे खरीदते है | एक दुसरे को बधाई भी देते है | इस त्यौहार को सभी धर्म के लोग मिल जुलकर मनाते है |
दिपावली के पांच दिन तक राष्ट्रिय छुट्टी रहती है | दिवाली का त्यौहार सभी लोगो के जीवन में खुशियाँ भर देता है | दिवाली त्यौहार के कारण सभी लोगों में सामाजिक एकता बनी हुई रहती है |