दिवाली पर निबंध कक्षा ४ के लिए – पढ़े यहाँ Diwali Essay In Hindi For Class 4

प्रस्तावना:

दिवाली यह त्यौहार भारत देश में मनाने वाले सब त्यौहार में से सबसे बड़ा त्यौहार है | इस दिन दीपों का ज्यादा महत्व रहता है इसलिए इस त्यौहार को दिवाली के नाम से जाना जाता है | दिवाली यह त्यौहार पांच दिन तक मनाया जाता है |

दिवाली इस त्यौहार को पुरे देश में बड़े उत्साह से सभी धर्म के लोग मनाते है | हमारे देश में सभी जाती और धर्म के लोग रहते है | सभी लोग इस त्यौहार को बहुत ख़ुशी से मनाते है |

दिवाली का त्यौहार कब मनाया जाता है 

दिवाली यह त्यौहार कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता है | अमावस्या के दिन अंधेरी रात होती है | लेकिन दीपों की वजह से जगमगाने लगती है |

दिवाली यह त्यौहार क्यों मनाया जाता है 

यह त्यौहार इसलिए मनाया जाता है की, इस दिन भगवान श्रीराम १४ साल के वनवास के बाद अयोध्या नगरी वापस लौट आये थे |

उनके स्वागत के लिए अयोध्या नगरी के सभी लोगो ने उनका स्वागत दिप जलाकर किया था | उस दिन अयोध्या नगरी दिपों से जगमगाने लगी |

और इस दिन श्रीकृष्ण ने नरकासुर नाम के राक्षस का वध किया था | दिवाली का दिन भगवान महावीर स्वामी का निर्वाण दिवस के रूप में भी मनाया जाता है | इन सभी कारणों की वजह से सभी लोग दिवाली का त्यौहार मनाते है |

संबंधित लेख:  जल संरक्षण पर निबंध कक्षा ४ के लिए - -पढ़े यहाँ Water Conservation Essay In Hindi For Class 4

दिवाली त्यौहार में मनाने वाले पांच पर्व –

दिवाली यह सबसे प्रमुख त्यौहार है | यह त्यौहार पांच दिन तक मनाया जाता है | यह त्यौहार बच्चो से लेकर बड़े लोगो को भी बहुत पसंद है |

इस त्यौहार में सबसे पहिले धनतेरस, छोटी दिवाली, मुख्य दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज यह पर्व मनाये जाते है | इन पांच त्यौहार का अपना अपना महत्व रहता है |

धनतेरस

धनतेरस के दिन लक्ष्मी की पूजा करके इस पर्व को मनाया जाता है | इस दिन सभी लोग नया बर्तन भी खरीदते है | नया बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है |

छोटी दिवाली

दिवाली का दूसरा दिन नरक चतुर्थी के रूप में मनाया जाता है | इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान किया जाता है | भगवान श्रीकृष्ण ने इस दिन नरकासुर नामक राक्षस का वध किया था |

मुख्य दिवाली

दिवाली का यह तिसरा दिन मुख्य दिन होता है | इस दिन पुरे देश में सबसे ज्यादा रोशनी होती है | इस दिन महालक्ष्मी की पूजा भी की जाती है | घर में रंगोली बनाई जाती है | बच्चे और बड़े लोग इस दिन बहुत सारे फटाखे जलाते है |

गोवर्धन पूजा

इंद्र की क्रोध से मुसलधारा से लोगो को बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपने छोटी ऊँगली पर उठाया था |

संबंधित लेख:  भारतीय समाज में नारी का स्थान पर निबंध - पढ़े यहाँ Samaj Me Nari Ka Sthan Essay in Hindi

भाईदूज

दिवाली का सबसे अंतिम पर्व है जो भाईदूज के रूप में मनाया जाता है | इस दिन सभी भाई अपने बहन के घर पे जाते है | इस दिन भाई बहन एक दुसरे को तोहफा देते है |

निष्कर्ष:

दिवाली यह त्यौहार सभी लोगो के लिए महत्वपूर्ण होता है | यह त्यौहार हिन्दू धर्म का सबसे बड़ा त्यौहार है |

Updated: April 9, 2019 — 12:22 pm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *