प्रस्तावना:
हमारी भारतभूमि यह त्योहारों की भूमि हैं | इस भारत देश में अन्य प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं | उन सभी त्योहारों में दीपावली यह हिन्दू धर्म का मुख्य त्यौहार हैं | इस त्यौहार को देश में सभी धर्म और जाती के लोग मिल – जुलकर मनाते हैं |
यह रोशनी और प्रकाश का त्यौहार हैं | दीपावली का त्यौहार अंधकार पर प्रकाश की जीत को दर्शविता हैं | दीपावली के त्यौहार को दिवाली भी कहाँ जाता हैं |
दीपावली शब्द की परिभाषा
दीपावली यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना हुआ हैं – दिप + आवली | दिप का अर्थ होता हैं – दीपक और आवली का अर्थ होता हैं – पंक्ति |
दीपावली का त्यौहार कब मनाया जाता हैं
दीपावली का त्यौहार हर साल कार्तिक माह की अमावस्या को मनाया जाता हैं | अमावस्या की रात अँधेरी रात होती हैं | उसमे असंख्य दीपों से जगमगाने लगती हैं |
दीपावली का त्यौहार क्यों मनाया जाता हैं
इस दिन भगवान श्रीराम, उनकी पत्नी सीता और भाई लक्ष्मण के साथ १४ वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या नगरी वापस लौटे थे |
जिस दिन भगवान श्रीराम अयोध्या वापस लौटे थे उस दिन अँधेरी रात थी | इसलिए अयोध्यावासियों ने उनका स्वागत करने के लिए असंख्य दिप जलाये थे |
दीपावली का त्यौहार कैसे मनाते हैं
इस त्यौहार का इंतजार बड़े लोग और बच्चे यह सभी करते हैं | दीपावली का त्यौहार का आगमन होने से पहले घरों की साफ – सफाई की जाती हैं | उसके बाद घर को कलर किया जाता हैं |
दुकानदार भी अपनी दुकान की साफ – सफाई करते हैं | दीपावली का त्यौहार आते ही बाजारों की रौनक बढ़ जाती हैं | दीपावली के दिन सभी स्त्रियां घर के सामने रंगोली बनाते हैं | बहुत सारे बच्चे पटाखे लगाकर अपनी ख़ुशी को व्यक्त करते हैं |
दीपावली त्यौहार का महत्व
दीपावली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाने वाला त्यौहार हैं |
धनतेरस
इस त्यौहार के सबसे पहले दिन धनतेरस मनाया जाता हैं | इस दिन नया बर्तन ख़रीदना शुभ माना जाता हैं | शाम के समय गणेश जी और लक्ष्मी जी मूर्ति की पूजा की जाती हैं|
नरक चतुर्थी (छोटी दीपावली)
दीपावली का दूसरा दिन छोटी दीपावली के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन भगवान श्री कृष्ण ने नरकासुर का वध किया था |
बड़ी दीपावली
तीसरा दिन मुख्य दीपावली के रूप में मनाते हैं | इस दिन सभी लोग पड़ोसियों, रिश्तेदारों और दोस्तों के घर पर मिठाई और उपहार वितरित करते हैं |
गोवर्धन पूजा
दीपावली का चौथा दिन गोवर्धन पूजा के रूप में मनाया जाता हैं | इस दिन प्राकृतिक वर्षा को गोकुल से बचाने के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी ऊँगली पर उठाया था |
भाईदूज
दीपावली का अंतिम दिवस भाईदूज के रूप में मनाया जाता हैं | यह दिन भाई – बहनों के लिए विशेष रूप से मनाया जाता हैं |
निष्कर्ष:
दीपावली का त्यौहार जीवन में ख़ुशी प्रदान करता हैं | यह त्यौहार नया जीवन जीने की प्रेरणा देता हैं |