बेटी बचाओं पर निबंध कक्षा ४ के लिए – पढ़े यहाँ Daughter Save Essay In Hindi For Class 4

प्रस्तावना:

समाज में जिस तरह से लड़कों को महत्वपूर्ण माना जाता हैं | उसी तरह से लड़कियां भी इस समाज का एक हिस्सा हैं | इस धरती पर मानव जाती के अस्तित्व को बनाके रखने के लिए लड़का और लड़की यह दोनों का होना बहुत जरुरी हैं |

समाज को चलाने के लिए जितने लड़कों की जरुरत होती हैं उससे ज्यादा इस समाज को चलाने के लिए लड़की की जरुरत होती हैं | क्यों की यह दोनों एक ही गाड़ी के दो पहिया होते हैं |

लेकिन कई लोग लड़कियों को बोझ समझते हैं | समाज में लड़कियों के ऊपर बहुत सारे अत्याचार किये जाते हैं |

लोगों की सोच

कई लोगों को सोच गलत होने के कारण लड़कियों की हत्या की जाती थी | कई लोगों को लगता था की, लड़का यह हमारे वंश आगे बढ़ने वाला होता हैं और लड़की यह पराये घर का धन होती हैं | इसलिए उनकी हत्या की जाती थी और हमारे समाज में अन्य प्रथा रूढ़ थी |

जिसके कारण लड़कियों को उसका शिकार होना पड़ा था | जैसे की कन्या भ्रूण हत्या, दहेज़ प्रथा, बाल विवाह, सती प्रथा इ प्रथा समाज में रूढ़ थी | लेकिन इन सभी में से कन्या भ्रूण हत्या यह सबसे बड़ी समस्या थी |

मानसिक सोच 

लोगों के मानसिक सोच के कारण लड़कियों को गर्भ में ही मार दिया जाता था | इसके कारण हमारे समाज में लड़कियों की संख्या कम होती जा रही हैं |

कई अस्पतालों में लिंग जाँच की जाती हैं और उसके द्वारा यह पता चलता हैं की, लड़का हो या लड़की | लड़की रहती हैं तो उसे मार देते हैं |

दहेज़ प्रथा 

कई लोगों को लड़की बड़ी होने पर उसके शादी में दहेज़ देना पड़ता हैं और शादी में होने वाले खर्च को डर जाते हैं | कई लोग गरीबी के कारण लड़कियों की हत्या कर देते हैं |

बेटी बचाने के उपाय

लड़कियों को बचाने के लिए सभी लोगों को लड़का और लड़की को एक समान ही मानना चाहिए | उनको हर एक क्षेत्र में समान अधिकार देने चाहिए | अगर इस दुनिया में नारी नहीं होती तो कोई भी घर, घर नहीं रहता |

लड़कियों को बचाने के लिए लिंग जाँच करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए |

दहेज़ के प्रथा पर रोक लगानी चाहिए |

सरकारने लड़कियों के लिए जन धन योजना जैसी बहुत सारी योजनाएं शुरू की हैं |

बेटी बचाओं अभियान

यह अभियान सभी लड़कियों के लिए शुरू किया गया हैं | इस अभियान के तहत सभी लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए इस अभियान की शुरुवात की गयी हैं | इसकी वजह से सभी लोगों में सामाजिक जागृति फैलाई जाती हैं | बेटी बचाओं यह एक महत्वपूर्ण अभियान हैं |

निष्कर्ष:

सभी लोगों को बेटियों को बचाने के लिए सरकार के कानूनों और कायदों का पालन करना चाहिए | समाज के सभी लोगों को लड़कियों को लड़कों के समान समझना चाहिए |

लड़कियों को उनके सभी अधिकार और हक्क देने चाहिए | देश और समाज में बेटियों का सम्मान करना चाहिए |

Updated: अप्रैल 12, 2019 — 10:42 पूर्वाह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *