प्रस्तावना:
हमारे समाज में दो प्रकार के प्राणी रहते हैं – एक पुरुष और महिला | इस धरती पर मनुष्य जाती के अस्तित्व को बनाके रखने के लिए पुरुष और महिला इन दोनों का होना बहुत जरुरी हैं |
जितना इस समाज के लिए लड़कों की जरुरत होती हैं उसी तरह से बेटी का भी होना बहुत आवश्यक हैं | महिला हमारे समाज और देश का महत्वपूर्ण हिस्सा होती हैं | लेकिन कई लोगों के गलत सोच के कारण बेटियों को खत्म कर दिया जाता हैं |
प्राचीन काल की स्थिति
प्राचीन समय में महिलाओं को पूज्यनीय माना जाता था | उनको देवी की तरह मानते थे | लेकिन हमारे देश पर विदेशी आक्रमणों के कारण महिलाओं की स्थिति बहुत चिंतादायक बन गयी |
उनको बहुत सारी प्रथाओं का सामना करना पड़ता था | उनके साथ बहुत अत्याचार किये जाते थे | उनको अपना जीवन गुलाम की तरह जीना पड़ता था |
कन्या भ्रूण हत्या
कई लोगों को लगता हैं की, लड़का यह हमारे वंश को आगे बढ़ने वाला होता हैं और लड़की यह पराये घर का धन होती हैं | इसलिए लोगों की गलत सोच के कारण कई लोग लड़कियों को गर्भ में ही खत्म कर देते हैं |
दहेज़ प्रथा
कुछ लोग लड़की होने पर उनको अपने लड़की के शादी में दहेज़ देना पड़ता हैं | इसलिए शादी में होने वाले खर्च और दहेज़ से डरकर लोग बेटियों की हत्या कर देते हैं | ज्यादातर गरीब लोग गरीबी के कारण कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध करते हैं |
शारीरिक शोषण
लड़कियों के ऊपर बहुत सारे शारीरिक शोषण किया जाता हैं | उनके ऊपर हिंसात्मक अत्याचार किये जाते हैं | अखबारों में रोज बलात्कार की खबरे देखने के लिए मिलती हैं |
इसलिए लोग सोचते हैं की, घर में लड़की पैदा ही ना हो जाये | इन सभी कारणों की वजह से कन्या भ्रूण हत्या सबसे ज्यादा बढ़ रही हैं |
बेटी बचाने के उपाय
अगर हमारे घर में लड़की नहीं रहेगी तो घर यह घर नहीं रहेगा | हम सभी लोगों को बेटी बचाने के लिए प्रयास करना चाहिए |
लिंगजात करने पर सरकार को प्रतिबंध लगाना चाहिए और सरकार को दहेज़ लेने और देनें पर भी रोक लगानी चाहिए |
अगर अमीर लोग गरीब लड़कियों से शादी करेंगे तो वो लड़कियां सुरक्षित रहेगी |
आज सरकारने लड़कियों के लिए बहुत सारी योजनाएं चलाई हैं |
बेटी बचाओं बेटी पढाओं योजना
आज सरकारने लड़कियों को बचाने के लिए बेटी बचाओं बेटी पढाओं यह योजना शुरू की गयी हैं | इस योजना के तहत सभी लड़कियों को पढाया और उनको बचाया जाता हैं |
इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने २२ जनवरी, २०१५ की | इसके अनुसार बेटियों के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाई जाती हैं और उनकी सुरक्षा के लिए इस योजना का शुभारंभ किया हैं |
निष्कर्ष:
हमारे समाज और देश में लड़कों की तरह बेटियों को भी ज्यादा जरुरत हैं | अगर इस देश में लडकिया नहीं होगी तो हमारा देश और समाज आगे नहीं बढेगा | सभी लोगों को लड़कियों को बचाना चाहिए और उनकी रक्षा करनी चाहिए और उनको प्यार और सम्मान देना चाहिए |