प्रस्तावना :
हर व्यक्ति को अपने देश के प्रति प्रेम होना चाहिए | जैसे की हर बच्चे को अपने माँ से प्रेम होता है वैसे ही हर इन्सान को अपने देश के प्रति प्रेम होना चाहिए | हर इन्सान अपने मातृभूमि से प्यार करता है |
यह मातृभूमि ही उसका सबकुछ होती है | हर इन्सान ने जिस मातृभूमि पर जन्म लिया है उस मातृभूमि को कभी नही भूलना चाहिए | हमारा देश हमारे लिए अपनी माँ की तरह होता है |
देश के प्रति भावना
हर इन्सान अपने इस मातृभूमि से जुडा है | कोई भी इन्सान दुसरे देश में चला जाये लेकिन उसको अपने मातृभूमि से प्यार रहता है | कोई भी इन्सान आपना देश और अपने इस जन्मभूमि को नही भूलता है |
जैसे हर इन्सान को अपने देश से प्यार रहता है वैसे पशु पक्षी भी पूरा दिन दाना पानी ढूंढने के लिए घूमते है | और रात को वो अपने घोसले में ही आते है |
देश के लिए कार्य
अपने देश के लिए बहुत सारे महान व्यक्तियों ने अपने जीवन का त्याग किया है | जिसके मन में देश के लिये सच्चा प्यार होता हे वही इन्सान अपने देश के लिए अपना सब कुछ न्योछावर कर देता है | वो अपना पूरा जीवन देश की सेवा के लिए समर्पित कर देता है |
हमारे देश के लिए बहुत सारे कवियों, समाज सुधारक, देश के वीर जवान और नेताओं ने देश के लिए अपना सारा जीवन अर्पण किया है | इन सभी महान व्यक्तियों को देश कभी भी भूलेगा नही |
हर नागरिक का कर्तव्य
इस देश के हर नागरिक का कर्तव्य है की अपने देश की सुरक्षा करना | हर इन्सान को अपने देश के प्रति प्रेम होना चाहिए | जो लोग अपने देश से प्यार करते है वो अपना तन मन और धन समर्पित कर देते है |
जिस इन्सान को अपने इस देश से प्यार नही रहता वो इन्सान जीवित इन्सान नही होता है उसे एक पत्थर की तरह माना जाता है | हर एक देशप्रेमी वफादार और ईमानदारी नागरिक होना चाहिए | वो अपने देश को बचाने के लिए अपने प्राणों का त्याग करता हिया |
निष्कर्ष :
हर इन्सान के मन में देशभक्ति की भावना होनी चाहिए | अपने देश में विकास और सुधार करने के लिए उसको देश के प्रति प्रेम होना चाहिए | इस देश के सभी देशवासियों को अपने देश की रक्षा करनी होगी | और अपने इस मातृभूमि से हमेशा प्यार होना चाहिए |