प्रस्तावना:
स्वच्छता यह एक ऐसा कार्य हैं, जो मनुष्य स्वच्छता रखेगा उसका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा | हमारे जीवन में स्वच्छता का बहुत महत्व हैं | स्वच्छता यह मनुष्य की प्राथमिक जिम्मेदारी हैं |
स्वच्छता रखने से मनुष्य विभिन्न प्रकार की बिमारियों के बचाव कर सकता हैं | हर व्यक्ति को अपने जीवन में स्वच्छता को अपनाना चाहिए और उसके महत्व को समझना भी चाहिए |
स्वच्छता का अर्थ –
स्वच्छता का अर्थ होता हैं, हमारे आसपास के वातावरण और हमारे तन, मन को साफ रखना | स्वच्छता यह मनुष्य जाती का एक बहुत ही महत्वपूर्ण गुण हैं |
स्वच्छता की आवश्यकता
हर एक व्यक्ति को अपने घर के साथ – साथ आसपास के जगहों को भी साफ करना चाहिए | अगर व्यक्ति साफ सफाई नहीं रखेगा तो मक्खी, साँप और अन्य प्रकार के कीड़े – मकोड़े प्रवेश करेंगे जिसके कारण अन्य प्रकार की बिमारी फ़ैल जाएगी |
बहुत सारे लोग ऐसा कहते हैं की, साफ – सफाई करना यह सरकारी एजंसियों का काम होता हैं | इसलिए मनुष्य खुद साफ सफाई न करके सारी जिम्मेदारी सरकार पर छोड़ देता हैं |
जिसकी वजह से चारों तरफ गन्दगी फ़ैल जाती हैं और उसे अन्य प्रकार के बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं | इसलिए मनुष्य को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए और हर के जगह पर साफ – सफाई रखनी चाहिए |
स्वच्छता का महत्व
हर एक व्यक्ति को साफ – सफाई रखनी बहुत जरुरी हैं | स्वच्छता मनुष्य को मानसिक, बौद्धिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से स्वस्थ रखती हैं | स्वच्छता मनुष्य को खुद करनी चाहिए | भारतीय संस्कृति ऐसा माना जाता हैं की, जहाँ पर स्वच्छता रहती हैं वाहन पर लक्ष्मी का निवास होता हैं |
इस देश में कई सारे जगहों पर गन्दगी दिखाई देती हैं | धार्मिक स्थलों पर कार्यक्रमों को आयोजित करने पर बहुत सारे लोग जाते हैं और स्वच्छता के महत्व को समझकर भी अनजान होकर वहाँ पर बहुत सारी गन्दगी फैलाते हैं |
आचरण में शुद्धता
आचरण की शुद्धता के लिए भी स्वच्छता बहुत जरुरी होती हैं | मनुष्य का चरित्र शुद्ध होने से चेहरा आनंदित रहता हैं | उस व्यक्ति का आदर सभी लोग करते हैं | उसे लोग आदर के नजर से देखते हैं | स्वास्थ्य की रक्षा करने के लिए स्वच्छता की बहुत जरुरत हैं | जब कोई भी मनुष्य स्वच्छ रहता हैं तो उसके अन्दर प्रसन्नता और उत्साह संचारता हैं |
स्वच्छता रखने के उपाय
स्वच्छता रखने से मनुष्य को किसी भी बीमारी का सामना नहीं करना पड़ता हैं | स्वच्छ रहने से मन प्रसन्न हो जाता हैं | साफ सफाई मनुष्य को अन्य प्रकार के रोगों से बचाती हैं | स्वच्छता करने से हमारे आसपास का वातावरण दूषित होने से बच सकता हैं |
कई लोग साफ सफाई का महत्व नहीं देते हैं | वो लोग जहाँ पर कूड़ा – कचरा फेका रहता हैं उसी स्थान पर रहते हैं | उन लोगों को अपने जीवन में बदलाव करने के लिए साफ – सफाई करनी चाहिए और आसपास की जगह को भी स्वच्छ रखना चाहिए |
निष्कर्ष:
पुरे देश, समाज और घर में स्वच्छता रखना हर एक मनुष्य का कर्तव्य हैं | स्वच्छता रखने के लिए सभी लोगों को मिलजुलकर स्वच्छता के प्रति अपना कर्तव्य निभाना चाहिए |