क्रिसमस पर निबंध कक्षा ५ के लिए – पढ़े यहाँ Christmas Essay In Hindi For Class 5

प्रस्तावना:

क्रिसमस यह इसाई धर्म का मुख्य त्यौहार हैं | इसाई धर्म के लोग इस त्यौहार को बड़े धूमधाम और ख़ुशी के साथ मनाते हैं | इसाई धर्म के लोगों के लिए यह त्यौहार बहुत महत्वपूर्ण हैं | क्रिसमस यह त्यौहार पुरे विश्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं |

क्रिसमस त्यौहार कब मनाया जाता हैं –

क्रिसमस का यह त्यौहार हर साल पुरे विश्व में 25 दिसंबर को ‘ईसा मसीह’ के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता हैं | क्रिसमस इस त्यौहार को ‘बड़ा दिन’ भी कहा जाता हैं |

ईसा मसीह यह एक महान व्यक्ति थे | उन्होंने समाज के लोगों को प्यार और इंसानियत की शिक्षा दी थी | सभी लोगों को प्रेम और प्यार से रहने का संदेश दिया था |

क्रिसमस की तैयारी

क्रिसमस त्यौहार की शुरुवात एक महीने पहले ही की जाती हैं | क्रिसमस त्यौहार के पहले सभी लोग अपने घर, चर्च, कार्यालय इत्यादि. की साफ सफाई करते हैं | घर और चर्च को फूलों से सजाते हैं | बाजार  क्रिसमस कार्ड, उपहार, सीनरी और खिलौने से भर जाता हैं |

पूरा बाजार इन सभी चीजों के कारण आकर्षक दिखने लगता हैं | इसाई लोग अपने घर के बीच में क्रिसमस पेड़ को लगाकर उसे अच्छे तरीके से सजाते हैं और उसे उपहार देते हैं | जैसे की गुब्बारे, गुडिया, चिड़िया, फुल चौकोलेट इत्यादि. उसे सुंदर बनाते हैं |

क्रिसमस त्यौहार

क्रिसमस त्यौहार के दिन चर्च में विशेष प्रार्थनाए होती हैं | इस दिन सभी लोग अपने रिश्तेदारों के घर पर जाते हैं | और एक – दुसरे को उपहार देते हैं | इस त्यौहार में केक का भी विशेष महत्व रहता हैं | क्रिसमस त्यौहार के दिन केक काटकर खिलाने का रिवाज भी पुराने ज़माने से हैं | सभी लोग केक काटकर एक दुसरे को बधाई देते हैं |

क्रिसमस त्यौहार का महत्व 

क्रिसमस यह त्योहार सभी इसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत महत्वपूर्ण माना जाता हैं | प्रभु यीशु ने लोगों को जीने का नया रास्ता सिखाया और हर दुखो: से और मुश्किलों से बचाया |

ऐसा माना जाता हैं की, ईसा मसीह ने ऐसे वकत पे जन्म लिया जब समाज में अंधविश्वास, नफरत और लालच जैसे भावना भरी हुई थी | भगवान ने उन्हें इस धरती पर लोगों के जीवन पर प्रकाश और उनको सही रास्ता दिखने के लिए भेजा था |

क्रिसमस पेड़

क्रिसमस पेड़ का सबसे ज्यादा महत्व इस दिन रहता हैं | इसके बिना यह त्यौहार कभी पूरा नही हो सकता हैं | क्रिसमस यह भगवान यीशु का प्रतीक चिन्ह के रूप में माना जाता हैं |

क्रिसमस त्यौहार के दिन इस पेड़ को बहुत अच्छे से सजाया जाता हैं | ऐसा कहाँ गया हैं की, क्रिसमस पेड़ की वजह से लोगों के अंदर सकारात्मक उर्जा मिल जाती हैं और नकारात्मक विचारों को दूर करता हैं |

निष्कर्ष:

क्रिसमस त्यौहार के अवसर पर सभी लोग एक दुसरे को मिल जाते हैं | क्रिसमस यह त्यौहार सभी लोगों के मन में एक नई उर्जा प्राप्त करता हैं | हम सभी को प्रेरित करता हैं की, मुश्किलों का सामना करके भी हमें सन्मार्ग का त्याग कभी नही करना चाहिए |

Updated: अप्रैल 2, 2019 — 12:17 अपराह्न

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *