प्रस्तावना:
क्रिसमस यह ईसाईयों का प्रमुख त्यौहार हैं | यह त्यौहार हर साल 25 दिसंबर को पुरे विश्व में बड़े धूमधाम से मनाया जाता हैं | यह त्यौहार ईसा मसीह के जन्म दिवस रूप में मनाया जाता हैं | क्रिसमस का त्यौहार सभी इसाई लोगों के लिए सबसे बड़ा और ख़ुशी का त्यौहार हैं | इस क्रिसमस त्यौहार को ‘बड़ा दिन’ इसे भी जाना जाता हैं |
क्रिसमस त्यौहार की तैयारी
सभी ईसाई लोग इस त्योहार की शुरुआत चार हफ्ते पहले से ही शुरू करते हैं | इस त्यौहार को धार्मिक और परम्पराओं के अनुसार मनाया जाता हैं | इस त्यौहार को मनाने की परंपरा लिहाज के अनुसार अलग होती हैं |
क्रिसमस त्यौहार आने से पहले सभी लोग अपने घर और चर्च की साफ सफाई करते हैं | इस दिन अपने घर और चर्च को बहुर अच्छे से सजावट करके सजाते हैं | क्रिसमस त्यौहार पर बाजार भी आकर्षक दिखने लगता हैं | बाजार में क्रिसमस कार्ड, सीनरी, उपहार और अन्य खिलौने से भर जाता हैं और बहुर सुन्दर दिखने लगता हैं |
धार्मिक परंपरा
इस त्यौहार के दिन सभी लोग अपने दोस्तों के, रिश्तेदारों के घर पर जाते हैं | इस दिन कई लोग एक – दुसरे को ग्रीटिंग कार्ड देते हैं | क्रिसमस त्यौहार पर मिठाई, चोकलेट, सजावटी वस्तु को देने की परंपरा हैं | इस दिन कई लोग गाना गाकर, नाचकर और पार्टी मनाकर इस त्यौहार को मिलजुलकर मनाते हैं |
क्रिसमस त्यौहार पर केक का महत्व
इस त्यौहार में केक का महत्व भी रहता हैं | इस दिन लोग एक – दुसरे को उपहार के रूप केक भी देते हैं | ईसाई लोग इस दिन अपने घर पर केक बनाते हैं | क्रिसमस के दिन सभी लोग अपने दोस्त, रिश्तेदार और पड़ोसियों के साथ बहुत ख़ुशी मनाते हैं |
क्रिसमस त्यौहार महत्वता
क्रिसमस यह त्यौहार यीशु मसीह के जन्म दिवस पर मनाया जाता हैं | यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हैं | इन्होंने लोगों को जीवन जीने का नया रास्ता दिखाया और मनुष्य को अन्य तकलीफों से बचाया |
जब इनका जन्म हुआ था तब समाज में अंधविश्वास, हिंसा, नफरत इत्यादि. कृतिया भरी हुई थी | उन्हें भगवान के द्वारा मनुष्य को सच्चाई का रास्ता दिखने के लिए भेजा गया था | यह एक ऐसा दिन हैं जो मानवता के रक्षक का जन्म हुआ था |
क्रिसमस ट्री
यह त्यौहार क्रिसमस ट्री के बिना कभी पूरा नहीं हो सकता हैं | यह यीशु मसीह का प्रतिक चिन्ह माना जाता हैं | क्रिसमस त्यौहार के दिन इस ट्री को सितारों, गुब्बारों और झिलारों से सजाया जाता हैं | क्रिसमस ट्री यह हमारे अन्दर सकारात्मक उर्जा संचार करता हैं और नकारात्मक यानि बुराई को दूर करता हैं |
निष्कर्ष:
क्रिसमस यह एक ऐसा त्यौहार हैं, जो जिसकी वजह से सभी लोगों में भाईचारा को बढ़ावा देता हैं | इसी समय सभी लोग एक – दुसरे को मिलते हैं | यह त्यौहार सभी लोगों को त्याग और भाईचारा इन बातों का बोध करता हैं |