प्रस्तावना:
हमारा भारत देश महान है | इसे हिंदुस्तान, आर्यावर्त्त और अंग्रेजी में इंडिया के नाम से भी जाना जाता है | यह वह देश है जहाँ सिंधु घाटी की नगरीय सभ्यता का विकास हुआ है | हमारा भारत वह पवित्र भूमि है जहाँ हिंदू, संस्कृति और वेदों की रचनाऐं लिखी गई है |
हमारा भारत देश भौगोलिक दृष्टि से एशिया महाद्वीप में तीन तरफ से समुद्र से घिरा हुआ है | इसके उत्तर की तरफ हिमालय की विश्वविख्यात श्रृंखला है | पूर्व में बंगाल की खाड़ी पश्चिम में अरब सागर और दक्षिण में हिंद महासागर है |
क्षेत्रफल की दृष्टि से हमारा देश विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है | जनसँख्या के मामले में यह विश्व के दूसरे स्थान पर है | हमारा भारत देश विश्वके विकासशील देशों की श्रेणी में आता है | हमारे भारत देश का नाम सूर्यवंशी राजा ‘भरत’ के नाम पर पड़ा | ‘भरत’ राजा दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र थे |
आज भारत की जनसँख्या लगभग १२५ करोड़ से भी अधिक है | हमारे देश में २९ राज्य और ७ केंद्र शासित क्षेत्र हैं | मेरा भारत धर्म-निरपेक्ष वाला देश है |
यहाँ विभिन्न धर्मों की भाषाएँ बोलने वाले लोग निवास करते हैं | जैसे हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, जैन आदि धर्मों के लोग रहते हैं | हमारे देश में सभी को एक समान दृष्टि से देखा जाता है | हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता विश्व भर में विख्यात है |
हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान देश है | यहाँ गेंहू, बाजरा, मक्का, ज्वार आदि जैसे अनाजों का पैदावार होता है | भारत में सिंधु घाटी की सभ्यता के समय से ही कृषि की जा रही है | हमारे देश में ५१ % भाग पर कृषि की जाती है | कुल ५२ फीसदी लोग कृषि से ही अपनी आजीविका चलाते हैं |
भारत में पठार, पर्वत, नदी, वन, झरने आदि हैं | दक्षिण भारत का एक बड़ा पठार है | गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना, कावेरी, सतलुज आदि यहाँ की प्रमुख नदियां है | हमारे देश के लगभग २० प्रतिशत भू-भाग पर वन है | उत्तर में समतल मैदान है यहाँ की जलवायु उष्णन है |
हमारे भारत देश में शिव, पार्वती, हनुमान, बुद्ध, महात्मा गाँधी, स्वामी विवेकानंद और कबीर आदि जैसे महापुरुषों ने जन्म लेकर महान कार्य किये | भारत के सिर का ताज हिमालय पर्वत है जो अपनी सुंदरता से विश्व भर के लोगों को आकर्षित करता है | भारत में गंगा, यमुना और सरस्वती जैसी पावन नदियाँ बहती है |
भारत साधु, ऋषि-मुनियों की धरती है | यहाँ का ताजमहल विश्व के अजूबों में गिना जाता है | हमारे देश में सभी धर्मों के लोग रहते हैं | इसलिए यहाँ प्रत्येकज त्यौहार मनाये जाते हैं |
मेरे देश का राष्ट्रिय ध्वज ‘तिरंगा’ है | तरंगे में तीन रंग है सबसे ऊपर केसरिया रंग है बिच में अशोक चक्र जिसमें २४ तीलियाँ है बिच में सफ़ेद रंग और निचे हरा रंग है | भारत में जलसेना, थलसेना और वायुसेना हैं जिनसे शत्रु हमेशा डरते हैं |
यदि आपके पास मेरे भारत देश पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।