प्रस्तावना :
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ यह एक सरकारी एवं सामाजिक योजना है | इस योजना का शुरुआत वर्तमान सरकार माननीय श्री नरेंद्र मोदी द्वारा २२ जनवरी २०१५ को हरियाणा के पानीपत से किया गया था |
हमारे देश के बेटियों की हालत सुधारने के लिए किया गया है | यह योजना भारत में हो रहे बीटा और बेटियों की भेदभाव को कम करने के लिए यह एक सबसे महत्वपूर्ण कदम है |
सरकार द्वारा चलाई गई यह योजना लड़कियों के महत्व के बारे में लोगों को जागरुक करने के लिए है | इस योजना के अंतर्गत कन्या भ्रूण हत्या को पूरी तरह से हटाकर बालिकाओं के जीवन को बचाने के लिए आम लोगों में जागरुकता बढ़ाना है |
“बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ” का नारा इसलिए दिया गया है | क्योंकि भारत में दिन-प्रतिदिन बेटियों की स्थिति खराब होती जा रही है | साथ ही उनके जन्मदाता भी भेदभाव कर रहे हैं |
वे सोंचते हैं की बेटियां तो पराई धन है | उन्हें पढ़ा-लिखा कर कोई फायदा नहीं यह सोंचकर उनकी जल्दी से कम उम्र में ही विवाह कर देते हैं | माता-पिता लड़कों पर अधिक ध्यान देते है |
लड़कों के लिए अच्छे शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था करते हैं और लड़कियों को स्कूल में भी पढ़ने का मौका नहीं दिया जाता है |
पृथ्वी पर मानव जाति का अस्तित्व पुरुष और महिला दोनों को समान भागीदारी के बिना असंभव है | दोनों ही पृथ्वी पर मानव जाति के अस्तित्व के साथ-साथ किसी भी देश के विकास के लिए समान रुप से जिम्मेदार होते हैं |
महिलाएँ पुरुष से अधिक महत्वपूर्ण होती हैं | क्योंकि महिलाओं की बिना मानव जाति की निरंतरता के बारे में कल्पना भी नहीं किया जा सकता है | भारतीय संस्कृति में नारी को द्वि के तुलनीय स्थान दिया गया है |
बेटी बचाओ बेटी पढाओ के इस अभियान को – दिवार लेखन, बड़ी रैलियों के साथ, वीडियो फिल्मों, वाद-विवाद और टीवी विज्ञापनों द्वारा आयोजित करके लोगों में फैलाया गया था | इस अभियान को बहुत से सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों द्वारा समर्थित किया गया है |
बेटी बचाओ बेटी पढाओ के इस अभियान के अंतर्गत हर लड़की को समान अधिकार मिलना चाहिए | हर लड़की को शिक्षित होकर अपने सपनो को पूरा करने का अधिकार देना चाहिए | आज देश लड़कियों के मामले में काफी कम है जो की आगे चलकर एक संकट हो सकता है |
भारत सरकार द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ इस योजना के अनुसार लड़कियों की शिक्षा के लिए उचित व्यवस्था की गई है | बेटियों के प्रति लोगों के सोंच को बदलने के लिए इस योजना का प्रचार और प्रसार किया जा रहा है |
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के आवेदन के लिए लड़की के नाम पर बैंक में खाता खोलना है | इस योजना का लाभ उठाने के लिए इसके नियमों का पालन करना आवश्यक है | १० साल तक की उम्र के सभी लड़कियां इस योजना के तहत पात्र है |
यदि आपके पास बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।