प्रस्तावना:
हर किसी के जीवन में दोस्ती या मित्रता यह महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं | मनुष्य का जीवन एक मित्र के बिना व्यर्थ हैं | मित्रता यह जीवन में स्नेह और सम्मान की भावना हैं |
एक अच्छा दोस्त अपने दोस्त को अपनी सुख – दुःख की सारी बाते बताता हैं और सुख – दुःख में साथ देता हैं |
अगर हम मुसीबत में फंसे हैं तो हमारी सहायता करता हैं | वास्तव में देखा जायेगा तो मित्रता ही मनुष्य के जीवन को पूर्ण करता हैं |
मेरा प्रिय मित्र
मेरा सबसे अच्छा मित्र रवि हैं | उसका स्वाभाव बहुत शांत और सरल हैं | वो हमेशा बड़ो का आदर और सम्मान करता हैं | हम दोनों एकसाथ ही एक ही विद्यालय में पढ़ते हैं | हमजब विद्यालय में जाते हैं तो सबसे पहले माँ सरस्वती के मंदिर में दर्शन करते हैं |
फिर उसके बाद हम अपने गुरुजनों को प्रणाम करते हैं | रवि के पिताजी एक वकील हैं और वो अपने पिताजी की तरह एक वकील बनना चाहता हैं |
रवि की भाषा शैली
रवि की भाषा शैली बहुत ही अच्छी हैं | वो सभी लोगों से बहुत अच्छे से बात करता हैं | रवि की सोच सबसे अलग हैं |
किसी व्यक्ति को जरुरत रहने पर वो उसकी सहायता करता हैं | वो कभी किसी से नफरत नहीं करता हैं |
रवि का परिवार
रवि के पिताजी बहुत अच्छे वकील हैं | वो अपने पिता की तरह बनना चाहता हैं | जब मैं उनके घर पर जाता हूँ तो मुझे रवि के माता – पिता बहुत प्यार करते हैं |
कभी – कभी वो हम दोनों को बाजार घुमाने के लिए लेके जाते हैं | रवि की माता यह एक अध्यापिका हैं |
वो बहुत ही शांत स्वाभाव की और विनम्र हैं | जब मैं उनके घर जाता हूँ तो मुझे हमेशा नाश्ता करवाती हैं | और हमारी पढाई के बारे में पूछती हैं |
चित्रकला में रूचि
रवि भी अक्सर मेरे घर पर आता हैं | रवि को कोई भाई – बहन नहीं हैं | रवि मेरे छोटे भाइयों को बहुत पसंद करता हैं | हम दोनों रविवार के दिन दोपहर को नदियों के किनारे पर घुमने जाते थे और मछलियों को पकड़ते थे |
रवि को चित्रकला बनाना बहुत पसंद हैं | वह बहुत सुंदर – सुंदर चित्र बनाता हैं | उसकी कई सारी चित्रे मैंने अपने रूम के दीवार पर लगाई हैं | रवि अपने सपने को पूरा करने के लिए अकड़ी मेहनत करता हैं |
निष्कर्ष:
रवि की बाते मुझे बहुत प्रेरित करती हैं | वह हमेशा कहता हैं की, जीवन में आगे बढ़कर उन लोगों के लिए कुछ अच्छा काम करना चाहिए | वास्तव में वो एक आदर्श छात्र, आदर्श पुत्र, आदर्श भाई और आदर्श मित्र हैं |
मुझे पूरा विश्वास हैं की, हमारी दोस्ती हमेशा ऐसे ही बनी रहेगी | हमारी दोस्ती कभी खत्म नहीं होगी और यह सदाबहार चलती रहेगी | मुझे अपने प्रिय मित्र पर गर्व हैं |