प्रस्तावना :
बाल मजदूरी कई कारणों से होता है | हमारे देश की आजादी के इतने साल के बाद भी बाल मजदूरी हमारे देश में कलंक बना हुआ है | बाल श्रम हमारे देश में गंभीर विषय है |
बाल श्रम भारत के साथ-साथ सभी देशों में गैर कानूनी है | बाल श्रम का सबसे बड़ा कारण है हमारे देश का गरीब होना है | गरीब परिवार के लोग अपनी आजीविका चलाने में असमर्थ होते हैं | इसलिए गरीब लोग अपने बच्चों को बाल मजदूरी के लिए भेजते हैं |
शिक्षा के आभाव के कारण अभिभावक यही समझते हैं की जितना जल्दी बच्चे पैसे कमाना सिख जाए उतना अच्छा है | कुछ अभिभावक कुछ पैसों के लिए अपने बाहों को कठिन से कठिन कार्य करने के लिए भेज देते हैं |
बाल श्रम केवल विश्वव्यापी, सामाजिक और आर्थिक समस्या ही नहीं है बल्कि एक नैतिक संकट भी है | बच्चों को उनके शारीरिक बौद्धिक विकास का सर्वाधिक मूल्यवान समय छीनकर उन्हें काम पर भेज दिया जाता है |
बाल मजदूरी एक ऐसा शब्द है, जो एक अपराध को संदर्भित करता है | बाल श्रम के लिए बाल श्रमिक के अभिभावक अपनी आर्थिक मज़बूरी के कारण जिम्मेदार हैं | बाल-श्रम से अपनी पूंजी को बढ़ाने वाला रोजगार दाता और हमारी संपूर्ण सामाजिक-राजनीतिक व्यवस्था भी जिम्मेदार है |
बाल श्रम एक अभिशाप है जिसने अपना जाल पुरे देश में बिछा दिया है | ५ साल से १४ साल तक के बच्चों का अपने बचपन से ही नियमित कार्य करना बाल मजदूरी कहलाता है |
बाल श्रम के इस विषय पर बात करने के साथ-साथ अपनी नैतिक जिम्मेदारियां भी समझना होगा | बाल मजदूरी को जड़ से उखाड़ फेंकना हमारे देश के लिए आज एक चुनौती बन चूका है | क्योंकि बच्चों के अभिभावक ही उनसे काम करवाते हैं |
बाल मजदूरी को बड़े लोगों और माफियाओं ने व्यापार बना लिया है | जिसके कारण बाल मजदूरी हमारे देश में दिन प्रति-दिन बढ़ता ही जा रहा है | इसके कारण बच्चों का बचपन खराब हो रहा है, देश में गरीबी फैलती है और देश के विकास में बाधाएँ आती है |
किसी भी व्यक्ति के लिए बचपन ही सबसे अच्छा और सुनहरा समय होता है | लेकिन जब बच्चों को उनके बचपन में ही जिम्मेदारियों का बोझ डाल दिया जाता है तो उनके बचपन के साथ-साथ उनकी पूरी जिंदगी ख़राब हो जाती है |
बाल मजदूरी हमारे देश में बड़ा सामाजिक मुद्दा बनता जा रहा है | इसे नियमित आधार पर हल करना केवल भारत सरकार की ही जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसे सामाजिक संगठनों, मालिकों और अभिभावकों द्वारा भी समाधित करना चाहिए |
बाल श्रम को रोकने केलिए मजबूत और कड़ी कानून बनाना चाहिए | यदि आपके सामने भी कोई बाल मजदूरी का मामला सामने सबसे पहले पुलिस को खबर देना होगा |
यदि आपके पास बाल श्रम (मजदूरी ) पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।