प्रस्तावना :
वनों की निरंतर कटाई होने के कारण दिन-प्रतिदिन जानवरों की प्रजातियां लुप्त होती जा रही है | मानव द्वारा जानवरों लगातार हो रहा शिकार ज्यादा जिम्मेदार है | पहले के समय में राजा-महाराजा अपने शौक के लिए जंगली जानवरों का शिकार करते थे |
जानवरों का शिकार
आज के समय में लोग जंगली जीवों का शिकार अपने फायदे के लिए करते हैं | जैसे की बाघ के कीमती खाल के लिए शिकार किया जाता है और हाथी का शिकार उसके दांतों के लिए किया जाता है | जांफली जीवों की रक्षा करने के लिए सरकार ने कठोर नियम बनाये गए हैं |
जानवरों के प्रकार
पृथ्वी पर जानवर दो प्रकार के होते हैं, जंगली और पालतू जानवर | जंगली जानवर वह होते हैं जो आबादी से दूर जंगलो में रहते हैं | उसमें भी दो होते हैं एक शाकाहारी और दूसरा मांसाहारी जानवर – मांसाहारी जानवरो में शेर, चीता, बाघ, भेड़िया, चिता आदि आते हैं और शाकाहारी जानवरो में हिरण, खरगोश, बंदर आदि आते है |
शेर
शेर जंगली जानवर है इसे जंगल का राजा कहा जाता है | शेर का शरीर मजबूत होता है यह चौपाया जानवर है | शेर की दहाड़ बहुत प्रसिद्द है क्योंकि यह बहुत तेज दहाड़ता है | शेर मांसाहारी जानवर है यह बाघ की तुलना में कम क्रूर होता है | शेर की आंखे चमकदार होती है और इसका सर बड़ा होता है |
भेड़
भेड़ का संबंध मानव के साथ आदिकाल से है और भेड़पालन एक प्राचीन व्यवसाय है | भेड़ से हमें मांस और ऊन मिलता है उसी उन से स्वेटर, सॉल जैसे ऊनी वस्त्र बनाया जाता है | भेड़ की खाद भूमि को भी ज्यादा ऊपजाऊ बनाती है |
गाय
गाय यह पालतू जानवर हैं, हमें इनसे दूध मिलता है | इनके दूध से दही, घी, मक्खन, पनीर जैसी कई प्रकार की चीजे बनाई जाती हैं | गाय को देवी का दर्जा दिया गया है | क्योंकि ऐसी मान्यता है की गाय के शरीर में देवताओं का वास होता है | गाय का गौमूत्र और घी आयुर्वेदिक औषधियॉँ बनाने में काम आती हैं |
हाथी
हाथी एक विशाल जानवर है इसकी ऊंचाई लगभग १० फुट तक बढ़ती है | हाथी की खाल बहुत कठोर होता है और इसका एक लंबा सूँड होता है | हाथी समझदार एवं आज्ञाकारी जानवर होता है |
घोडा
घोडा प्राचीन काल से ही किसी ना किसी रूप से मनुष्य का सेवा करता आया है | यह Equidae परिवार का सदस्य है | इसके परिवार में घोड़े के साथ-साथ गधा, जेब्रा और खच्चर आते हैं | घोडा तेज रफ़्तार में दौड़ता है यह भी कुत्ते की तरह अपने मालिक का वफादार होता है |
कंगारू:
कंगारू आस्ट्रेलिया का राष्ट्रिय जानवर है | यह उछल-उछल कर चलते हैं, कंगारू की पिछली टाँग लंबी होती है अगली छोटी होती हैं | इसके पेट पर एक थैली होती है, जिसमे जन्म के बाद उसके बच्चे इस थैली में रह सकते हैं |