प्रस्तावना:
पृथ्वी एक ऐसा ग्रह है, जो इस ग्रह पर मनुष्य के साथ – साथ सभी जीव – जंतुओं और पशु – पक्षियों का भी अस्तित्व हैं | जिस तरह से मनुष्य का प्रकृति के साथ संबंध और अधिकार हैं | उसी तरह से सभी जीव जंतुओं का और पशु पक्षियों का अधिकार हैं |
भगवान ने जब इस धरती का निर्माण किया था तब सभी के लिए उनका कार्य और स्थान यह दोनों निश्चित करके दिया था | मनुष्य और जानवरों को जीवित रहने के लिए दोनों को समान अधिकार दिए हैं |
जंगल निवास स्थान
जैसे मनुष्य को रहने के लिए घर की जरूरत होती हैं | वैसे सभी पशु – पक्षियों को रहने के लिए जंगल ही उनका घर हैं | पक्षी पेड़ों पर अपना घोसला बनाकर रहते हैं और अन्य जानवर जंगलों में रहते हैं |
जंगलों में हिंसक जीवों का भी समावेश होता हैं | जैसे हाथी, शेर, बाघ, भालू, चिता, लोमड़ी इत्यादि. सभी इस जंगलों में निवास करते हैं |
वनों की कटाई
मनुष्य को प्रकृति से बहुत सारी चीजे प्राप्त होती हैं | इसलिए मनुष्य अपनी सुख – सुविधाओं के लिए पेड़ों की कटाई करता हैं | पेड़ों की कटाई करने से जानवरों को रहने के लिए उचित स्थान नहीं हैं |
इन जानवरों के साथ – साथ सभी पक्षियों को भी रहने के लिए जगह नहीं हैं | इसके कारण इस धरती पर सभी जीव जंतुओं की प्रजाति नष्ट होती जा रही हैं |
वन्य जीवों का शिकार
मनुष्य के द्वारा लगातार वन्य जीवों की शिकार हो रही हैं | पुराने ज़माने में राजा – महाराजा अपना शौक पूरा करने के लिए जानवरों की शिकार करते थे | लेकिन आज मनुष्य अपने स्वार्थ और फायदे के लिए वन्य जीवों की शिकार कर रहा हैं | इसकी वजह से सभी जानवरों की प्रजाति विलुप्त हो रही हैं |
ग्लोबल वार्मिंग की समस्या
वनों की कटाई और धरती पर तापमान बढ़ने के वजह से ग्लोबल वार्मिंग की समस्या निर्माण हो रही हैं | इन दोनों की वजह मनुष्य और सभी सजीव सृष्टी को बहुत नुकसान पहुँच रहा हैं |
वनों की कटाई के कारण पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा हैं और अन्य प्रकार का प्रदुषण होने की वजह पूरा पर्यावरण दूषित हो जा रहा हैं | इन सभी की वजह से जानवरों को भी बहुत नुकसान पहुँच रहा हैं | उनकी प्रजाति नष्ट होती जा रही हैं |
सभी वन्य जीवों के लिए संरक्षण
वन्य जीवों का संरक्षण करने के लिए सबसे पहले हमें पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए | पेड़ों को काटने से रोकना चाहिए | पशु संरक्षण के लिए शिकार करने पर प्रतिबंध लगाना चाहिए | मनुष्य को जानवरों से प्रेम रखना चाहिए | सभी प्राणियों को जीवित रहने के लिए सबसे ज्यादा जरुरी हैं – ग्लोबल वार्मिंग | इस ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को रोकने के लिए सभी लोगों को प्रयास करना चाहिए |
निष्कर्ष:
सभी जीव – जंतुओं को जीवित रहने के लिए और संरक्षण करने के लिए पर्यावरण को संतुलित रखना होगा | सभी वन्य जीवों के अस्तित्व का संरक्षण करने के लिए हम सभी को प्रयास करना होगा |