प्रस्तावना :
भारत कृषि प्रधान देश है यहाँ अधिकांश परिवारों के लिए कृषि सबसे महत्वपूर्ण व्यवसाय है | कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है | भारत देश की जनसँख्या का लगभग ७० प्रतिशत भाग आज भी कृषि पर ही निर्भर है | बिगड़ते हालातों के साथ किसान गरीबी रेखा के निचे जा रहे हैं | भारत की जनसँख्या लगभग १३५ करोड़ है | बढ़ती जनसँख्या के साथ भोजन के मांग को पूरा करने के लिए कृषि में भी उन्नति करना होगा |
भारत की अर्थव्यवस्था
कृषि एक ऐसा क्षेत्र है जो भारत में अधिक लोगों को रोजगार देता है | कृषि का अर्थ सिर्फ खेती करना ही नही हैं इसमें पशुपालन भी आते हैं | भारत की अर्थव्यवस्था के लिए कृषि भी अहम भूमिका निभाता है | भारत देश की विकास के लिए कृषि क्षेत्र का विकास सबसे महत्वपूर्ण है | यह क्षेत्र तेजी से विकास कर रहा है |
भारत में कृषि उत्पादन मानसून पर निर्भर करता है | सभी जीवधारियों को भोजन की आवश्यकतरा होती है | अनाज हमें कृषि एवं पशुपालन से ही प्राप्त होता है |
कुछ दशक पहले भारत में कोई उन्नत नहीं था लोग प्राचीन औजारों का उपयोग करके खेती करते थे लेकिन अब हरित क्रांति और वैश्वीकरण के बाद उन्नति तकनीक आ गई है | उच्च पैदावार करने वाली किस्मों का भी अविष्कार किया गया है जिससे कृषि क्षेत्र में अधिक वृद्धि हुई है |
सरकार द्वारा कृषि के लिए योजनाएं
स्वतंत्र भारत के बाद हमारी सरकार अपनी कृषि के विकास के लिए अनेक योजनाएँ बनाई है | भूमि की सिंचाई के लिए पाने उपलब्ध करवानें के लिए कई प्रमुख नदियों पर नहरों और बांध का निर्माण किया गया है |
जहाँ नहर का पानी नहीं पहुँचता है, उस क्षेत्र की सिंचाई के लिए किसानों को कुआँ और पंप-सेट की सुविधाएं उपलब्ध करवाया गया है | कृषि में अच्छा बीज उर्वरक और नई तकनीकियों के प्रयोग ने कृषि में हरित क्रांति आयो है |
भारत में कृषि का महत्व
भारत देश मसालों के उत्पादक का सबसे बड़ा,उपभोक्ता और निर्यातक है | भारतीय खाद्य और किराना बाजार विश्व का छठा सबसे बड़ा बाजार है | भारतीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग देश के कुल खाद्य बाजार का ३२ प्रतिशत है |
कृषि के प्रकार :
- मिश्रित कृषि
- गहन जीविका कृषि
- वाणिज्यिक कृषि
- सिंचित कृषि
- बागवानी कृषि
- व्यापारिक कृषि
- एकल और बहु-फसल कृषि
- स्थानांतरण कृषि
खाद और उर्वरक
धरती अपनी प्रजनन क्षमता को रही थी जिस पर आज वर्षों तक निरंतर खरति की जा रही है | गाय या भैंस का गोबर जो खाद का सबसे अच्छा रुप है इसे ईंधन के रुप में भी इस्तेमाल किया जाता है | सरकार किसानों को पर्याप्त उर्वरकों की आपूर्ति कर रही है |
कृषि के लिए भारत सरकार द्वारा आज बैंक और सहकारी समितियाँ ब्याज की कम दर पर किसानों को ऋण दे रहे हैं | इन ऋणों से किसान नए औजार, उर्वरक, बेहतर बीज और कृषि के लिए नये उपकरण खरीद सकते हैं |
यदि आपके पास कृषि पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।