प्रस्तावना:
हमारा देश यह कृषिप्रधान देश हैं | हमारे देश ७५% लोग कृषि पर निर्भर करते हैं | इस देश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित हैं | कृषि यह हमारे विकास और देश के विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं | यह भारतीय लोगों के जीवकान का आधार हैं |
कृषि यह लोगों का रोजगार पाने का मुख्य स्त्रोत हैं | इसके अंतर्गत खाद्य और वाणिज्य वस्तुओं को उगाना होता हैं | कई लोग कृषि के साथ – साथ पशुपालन भी करते हैं | कृषि यह भारत के हर एक क्षेत्र में की जाती हैं |
भारत में उत्पादन
भारतीय कृषि यह मुख्य रूप से बारिश पर निर्भर करती हैं | हमारे देश में अनाज, गेहू, मूंगफली, जुट, तेल और गन्ना इत्यादि का उत्पादन किया जाता हैं | इस देश में ज्यादातर तो अनाज का उत्पादन किया जाता हैं |
कुछ वस्तुओं को अन्य देशों में भी भेजा जाता हैं | योजनाओं के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति ली गयी हैं | हमारे भारत देश चाय और मूंगफली के उत्पादन में दुनिया में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ हैं |
कृषि के लिए जरुरी चीजे
कृषि करने के लिए बीज, खाद और पानी की आवश्यकता होती हैं | आज तकनीकी के सहयता से कृषि करना बहुत आसन हो गया हैं और किसानों को भी सहायता मिली हैं |
पुराने समय में किसानों को कृषि करने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती थी | उन्हें सिंचाई के लिए बारिश पर निर्भर होना पड़ता था |
कृषि के लिए योजनाएं
भारत सरकार ने कृषि के विकास के लिए बहुत सारी योजनाएं बनाई हैं | कृषि के लिए पानी उपलब्ध कराने के लिए नहरों और बांधो का निर्माण किया हैं |
जिस जगह पर नहरों का पानी नहीं पहुँच पाता हैं, उस जगह की कृषि के लिए किसानों को पंप सेट प्रदान किये हैं | हरित क्रांति होने के कारण कृषि उत्पादन कई गुना बढ़ गया हैं |
कृषि के लिए पांच साल की योजना के अनुसार सरकारने नदियों पर बांध बनाये हैं | जिसके कारण कृषि के लिए पानी उपलब्ध हो जाये |
योजनाओं की शुरुवात
सरकारने भाखड़ा नांगल परियोजना, दामोदर घाटी परियोजना, हीराकुद बांध, नागार्जुन सागर बांध, कृष्णा सागर बांध इ प्रकल्प शुरू किये हैं |
आज सभी उद्योगों और कृषि और बिजली तैयार करने के लिए बड़े झीलों और जलाशयों में पानी एकत्रित किया गया हैं |
निष्कर्ष:
सरकार को किसानों को मदद करनी चाहिए | हमारे देश के कृषि को विकसित करने और कृषि उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए सरकार को प्रयास करना चाहिए | सभी लोगों को कृषि को आगे बढ़ने के लिए प्रयास करना जरुरी हैं | कृषि हमारे देश का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं |