Importance Of Trees

वृक्षारोपण पर निबंध – पढ़े यहाँ Afforestation Essay In Hindi

Photo of author

By hindiscreen

प्रस्तावना :

मानव जीवन में वृक्षों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है | प्राचीन काल से ही वन मनुष्य की आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है |  प्राचीन काल से ही मानव प्रकृति का घनिष्ठ संबंध रहा है | मानव जीवन में भोजन, कपड़ा और मकान की समस्याओं का समाधान वनों से ही हुआ है |

वृक्षारोपण मूल रुप से पौधों को पेड़ का रुप देने की प्रक्रिया है | इसलिए वृक्षों का अलग-अलग स्थानों पर रोपण किया जाता है | वृक्षारोपण के पीछे अनेक कारण हैं जैसे की अधिकतर वनों को बढ़ावा देना, भू-निर्माण और भूमि सुधार है |

वृक्ष के लाभवृक्षारोपण के महत्व को समय-समय पर जोर दिया गया है | पर्यावरण में बढ़ते प्रदुषण के कारण वृक्षारोपण की आवश्यकता अधिक हो गई है | हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता वनों से ही विकसित हुई है | वृक्षारोपण से ही प्रकृति का संतुलन बना रहता है |

वृक्षारोपण मानव जाति के लिए अनेक लाभ प्रदान करता है | वृक्ष ही मानव जीवन के अस्तित्व को बनाये रखने में सहायता करते है | वृक्षों के बिना बिना इस धरती पर जीवन का कल्पना करना बहुत ही मुश्किल है |

वृक्ष ही हमारे जीवनदाता है इसलिए हमें वृक्षारोपण करना जरुरी है | वृक्षों से ही मनुष्य को ऑक्सीजन, ईंधन, भोजन, फल, फूल आदि प्राप्त होते हैं | वृक्षारोपण किसी भी पेड़ से रहित बंजर भूमि में पेड़ों को लगाने की प्रक्रिया है |

मानव जीवन के लिए वृक्ष प्रकृति का दिया हुआ अनमोल उपहार है | वृक्षों पर ही मनुष्य, पशु-पक्षी सभी निर्भर है | दिन-प्रतिदिन कम हो रही वृक्षों की संख्या के कारण वृक्षारोपण बहुत ही जरुरी है |

Tree Plantation वनों में रहने वाले जीवों को वनों की आवश्यकता होती है | अधिकांश वनों में रहने वाले जीव-जंतु इसके बिना जीवित नहीं रह सकते हैं | जिससे हो रही निरंतर वनों की कटाई के कारण जंगली जानवरों की कई प्रजातियां लुप्त होती जा रही हैं | वृक्षारोपण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है |

वृक्ष भूमि को उपजाऊ बनाती है उपजाऊ भूमि से अच्छी फसल मिलती है | मानव जीवन में वृक्षों का महत्व सबसे अधिक है | वन भारत की प्राकृतिक संपदा हैं | वृक्षों की जड़ों से वर्षा ऋतू का जल धरती सोंखती है | वृक्षों की सहयता से धरती जल को सोंख लेती है और स्रोतों में गमन करके हमें जल प्रदान करती है |

Tulsi Plant वृक्षारोपण मानव समाज का सांस्कृतिक दायित्व भी है | क्योंकि वृक्षारोपण जीवन को सुखी और संतुलित बनाये रखता है | भारत की सभ्यता वनों की गोद में विकासमान हुई है | हमारे ऋषियों और मुनियों ने वृक्षों के निचे बैठकर ही चिंतन मनन के साथ ज्ञान के भंडार  को सौंपा है |

जनसँख्या वृद्धि के कारण वनों और वृक्षों का स्थान औद्योगिक खरखानों ने ले लिया है | वृक्षों की निरंतर कटाई हो रही है | वृक्षों की कटाई और वनों के विनाश के कारण भूमि क्षरण, मौसम में भारी परिवर्तन और जंगली जानवरों के लुप्त होने की संभावना बढ़ गई है |

यदि आपके पास वृक्षारोपण पर निबंध से संबंधित कोई अन्य प्रश्न हैं, तो आप नीचे टिप्पणी करके अपनी क्वेरी पूछ सकते हैं।

Leave a Comment