videoblocks animated drawing of students raising hands for teacher in classroom b lor3xtsq thumbnail full08

आदर्श विधार्थी निबंध – पढ़े यहाँ Adarsh Vidyarthi Essay in Hindi Pdf

Photo of author

By hindiscreen

भूमिका:

आदर्श विद्यार्थी वह होता है जो ज्ञान और शिक्षा की प्राप्ति को ही अपने जीवन का पहला आदर्श मानता है | जिस विद्यार्थी को शिक्षा की छह नहीं होती है वह आदर्श विद्यार्थी कभी नहीं हो सकता है | क्योंकि शिक्षा ही व्यक्ति के जीवन को नम्र सहनशील और गुणवान बनाती है जैसे वह आगे चलकर भविष्य में एक अच्छा नागरिक बन पाता  है |

आदर्श विद्यार्थी हमेशा अपने अनुशासन में रहता है और घर में और बाहर सभी लोगों के साथ अच्छा व्यवहार रखता हैं | आदर्श विद्यार्थी दिमाग का तेज होता है और अपने किसी भी कार्य को ध्यानपूर्वक करता है |

आदर्श विद्यार्थी  की पहचान  आदर्श विधार्थी 3

आदर्श विद्यार्थी अपने माता-पिता और गुरुजनों का सम्मान करता है | वह अच्छे गुणों को अपनाता है और बुराइयों से दूर रहता है | आदर्श विद्यार्थी को पुस्तकों से प्रेम होता है वह पुस्तक में बताई गई किसी भी बातों को अपने ध्यान में रखता है और अपने जीवन में उतार लेता है |

पढ़े यहाँ: शिक्षक 

आदर्श विद्यार्थी अपने चरित्र को ऊंचा बनाता है और अपनी अभिभावक एयर शिक्षकों की सलाह को अमल करता है | आदर्श विद्यार्थी भविष्य में देश के लिए मददगार शाबित होते हैं, आदर्श विद्यार्थी नियमित रूप से अपना कार्य करता है |

आदर्श विद्यार्थी का अर्थ:-

‘आदर्श विद्यार्थ” का अर्थ है श्रेष्ठ आचरण वाला “विद्यार्थी” यह शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है -विद्या +अर्थी जिसका अर्थ है – विद्या प्राप्त करने वाला छात्र |

आदर्श विद्यार्थी का व्यवहार अच्छा होता है, किसी भी प्रकार का कला या शास्त्र को ध्यानपूर्वक सिखने वाला आदर्श विद्यार्थी कहलाता है |

आदर्श विद्यार्थी का लक्ष्य 

adharsh vidyarthi आदर्श विद्यार्थी वही होता है जो अपनी शिक्षा और बुद्धि का इस्तेमाल करके अपने तथा अपने समाज के विकास के लिए कुछ करना चाहता हो जैसे हमारे देश के महान नेता सुभाष चंद्र बोस कहते थे की ” विद्यार्थियों का जीवन- लक्ष्य केवल परीक्षा में उत्तीर्ण होना नहीं होता है उनका लक्ष्य स्वर्ण पदक हाँसिल करना और देश की सेवा की क्षमता एवं योग्यता प्राप्त करना है |

पढ़े यहाँ: आदर्श विद्यार्थी

आदर्श विद्यार्थी का जीवन

आदर्श विद्यार्थी देश के कर्णधार होते हैं देश की उन्नति और अवनति उन्हीं पर आधारित रहती है | एक विद्यार्थी का आदर्श होना आवश्यक होता है आदर्श विद्यार्थी अपने परिवार, समाज और देश का गौरव होता हैं |

आदर्श विद्यार्थी का जीवन संयमित और नियमित होता है वह अपना एक भी क्षण व्यर्थ नहीं जानें देता है | आदर्श विद्यार्थी संतुलित भोजन करता है और सादा वस्त्र पहनता है वह अपने का स्वास्थ्य का ध्यान रखता है |

आदर्श विद्यार्थी के लक्षण  Amin

आदर्श विद्यार्थी अपने किसी भी कार्य को ध्यानपूर्वक करता है वह शिक्षा पर पूर्ण रूप से ध्यान देता है | आदर्श विद्यार्थी अपने कार्य में सफ़लता पाने के लिए कड़ी मेहनत करता है |

आदर्श विद्यार्थी ब्रह्मचर्य का पालन करते हैं और वह विनयी, उदार, श्रद्धावान और व्यवहार-कुशल होते हैं | आदर्श विद्यार्थी देश और समाज के लिए अच्छा नागरिक और देश प्रेमी होता है |

निष्कर्ष :

आदर्श विद्यार्थी सीधा और सच्चा होता है उसके अंदर आलस नहीं होता है | आदर्श विद्यार्थी भविष्य में डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक, शिक्षक, पत्रकार, आईएएस, आईपीएस, वकील और फौज में उच्च अधिकारी बनता है |

Leave a Comment