भूमिका :
हमारे भारत देश के इतिहास में यह दिन सबसे महत्वपूर्ण है | यह हम सभी भारतियों के लिए बहुत ही खास दिन है क्योंकि इस दिन भारत के वर्षों की गुलामी के बाद ब्रिटिश शासन से हमारे देश को आज़ादी मिली थी | हमारे देश के भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना प्राण न्यौछावर करके अपने भारत देश को अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद करवाया |
भारत में स्वतंत्रता दिवस कब मनाया जाता है
भारत में स्वतंत्रता दिवस १५ अगस्त को देश में बड़े ही उत्साह और गौरव के साथ मनाया जाता है | स्वतंत्रता दिवस का यह पावन दिन भारतवासियों के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है | इस दिन भारत को कई सालों तक गुलामी के बाद पूर्ण रूप से स्वतंत्रता मिली थी | स्वतंत्रता दिवस संपूर्ण भारत भारत में राष्ट्रिय और राजपत्रित अवकाश के रूप में मनाया जाता है |
स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाया जाता है
भारत का स्वतंत्रता दिवस हर साल देश भर में हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है | क्योंकि भारतवासियों के लिए बहुत ही भाग्यशाली दिन था | इस दिन २०० वर्ष से अधिक समय तक ब्रिटिश उपनिवेशवाद की गुलामी से आज़ाद होकर एक नए युग की शुरुआत की थी |
हमारा देश कब आज़ाद हुआ था
१५ अगस्त १९४७ में अंग्रेजों की गुलामी से आज़ाद हुआ है | यह दिन भारत का शुभ दिन था जब भारत को ब्रिटिश उपनिवेशवाद से स्वतंत्र घोषित किया गया और नियंत्रण की बागडोर देश के नेताओं को सौंप दिया गया | तभी से १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस के रूप में हर साल मनाया जाता है |
प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू
१५ अगस्त १९४७ के दिन हमारा भारत देश आज़ाद हुआ था | जिसका लोगों को वर्षों से इंतज़ार था | देश की आज़ादी के बाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू लाल किला पर राष्ट्रिय ध्वज तिरंगा फहराया था, और तिरंगे को २१ तोपों से सलामी भी दिया गया है, उस दिन से आज तक भारत देश बहुत उन्नति कर चूका है |
स्वतंत्रता दिवस के दिन
भारत देश की आज़ादी होने के बाद आज तक १५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के रूप में देश के सभी नागरिक खुशियों के साथ मनाते हैं | स्वतंत्रता दिवस के दिन भारत के प्रधानमंत्री लाल किले पर तिरंगा फहराकर देश को सम्बोधित करते हैं, और देश को एक होकर अपनी स्वतंत्रता को बरकरार रखने की प्रेरणा देते हैं | स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल और ऑफिस में भी तिरंगा फहराया जाता है |
भारत देश के महान स्वतंत्रता सेनानी
महान स्वतंत्रता सेनानी – महात्मा गाँधी, भगत सिंह, पंडित जवाहरलाल नेहरू,नेताजी सभाष चंद्र बोस, चंद्र शेखर आज़ाद, मंगल पांडे, रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खान, सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसे कई स्वतंत्रता सेनानीयों ने देश के लिए के लिए कठिन संघर्ष किये हैं |
निष्कर्ष :
१५ अगस्त का यह दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है | अपने देश को गुलामी से आजाद करवानें वाले हमारे देश के महान स्वतंत्रता सेनानीयों ने अपना जीवन देश के लिए न्यौछावर कर दिए |