प्रस्तावना:
जल यह हर एक मनुष्य के जीवन के लिए बहुत जरुरी हैं | इसके बिना किसी मनुष्य का जीवन जीना असंभव हैं | सारी सजीव सृष्टी को जल की बहुत आवश्यकता हैं | हर एक सजीव जल के ऊपर ही अवलंबित होता हैं |
जल सिर्फ मनुष्य जाती के लिए ही नही बल्कि हर कार्य करने के लिए और उसके उन्नति के लिए बहुत जरुरी चीज हैं | पृथ्वी एक ऐसा ग्रह हैं, जहाँ पे मनुष्य के जरुरत के लिए सभी चीजे उपलब्ध हैं |
प्राचीन संस्कृति
मनुष्य जाती की उत्क्रांति होने के बाद सबसे पहले वो नदी के किनारे स्थित हुआ | उसके बाद सिंधु, नाईल और युफ्रेटिस इत्यादि. संस्कृतियों का विकास हुआ | जब जल की कमी होने कारण और जल का उपयोग सही तरीके से नही करने से यह सृष्टी भी नष्ट हो गयी |
जल के स्त्रोत
मनुष्य को जल भूमिगत नदी, नाले, तालाब, समुंद्र, और कुआँ, नल इत्यादि, के द्वारा जल मिल प्राप्त होता हैं | हमारे इस धरती पर ७1% जल हैं | लेकिन मनुष्य को पिने लायक जल सिर्फ २% हैं | मनुष्य इनके द्वारा जल का उपयोग हर एक कार्य में करता हैं |
जल का उपयोग
मनुष्य जल का उपयोग कपडा धोने के लिए, बर्तन धोने के लिए, खेतों की सिंचाई करने के लिए, नहाने के लिए, खाना बनाने और पिने के लिए भी उपयोग किया जाता हैं | मनुष्य को जल का उपयोग हर कार्यों में काम आता हैं | जल के बिना वो कोई काम नही कर पायेगा |
जल का दुरूपयोग
मनुष्य को कुआँ, नदी, नल इत्यादि. और अन्य साधनों से जल मिल जाता हैं | लेकिन मनुष्य इसका दुरूपयोग करने लगा हैं | उसको पानी की बर्बादी नही करनी चाहिए | उसे जल को संभाल कर रखना चाहिए | मनुष्य को जल की जितनी आवश्यक हैं, उतना ही जल इस्तेमाल करना चाहिए | तभी जल की बचत हो सकती हैं |
मानव को ज्यादा ज्यादा पेड़- पौधों को लगाना चाहिए | इस धरती पर जितनी हरियाली रहेगी उतनी ही अच्छी बारिश होगी और भूमिगत जल कभी खत्म नही हो जायेगा |
जल का महत्व
गर्मी के समय मनुष्य को जल की बहुत आवश्यकता होती हैं | जल की हर एक बूंद – बूंद बहुत कीमती होती हैं | मनुष्य को जल के एक बूंद बूंद की रक्षा और प्रयास करना चाहिए | जल हर किसी के जीवन जीने के बहुत जरुरी हैं | इसलिए हमें जल की बचत करनी होगी और उसके महत्त्व को समझना चाहिए |
निष्कर्ष:
हम सभी लोगों को प्रकृति से मिलने वाले हर एक अमूल्य चीज को और जल को बचाकर रखना चाहिए | और मनुष्य को पेड़ों की कटाई नहीं करनी चाहिए |
स्वच्छ जल हमारे जीवन के लिए बहुत महत्वपूर्ण और भविष्य को सुरक्षित बनाने के लिए हमें जल की रक्षा करनी चाहिए हैं | हमारे साथ साथ सभी सजीव और जीव – जंतु इत्यादि स्वस्थ रहेंगे | इसलिए कहाँ गया हैं की जल ही जीवन होता हैं |