प्रस्तावना:
पुरे विश्व में वृक्षों का विशेष महत्व रहा हैं | हर किसी के जीवन में वृक्ष बहत उपयोगी हैं | वृक्ष यह हमारे पर्यावरण की सुंदरता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं | वृक्ष हमारे जीवनदाता होते हैं | वृक्षों की वजह से मनुष्य को बहुत सारी चीजे मिलती हैं | उन चीजों का उपयोग मनुष्य अपने जीवन में करता हैं |
वृक्षारोपण का मतलब
वृक्षारोपण का मतलब होता हैं – पेड़ों का ज्यादा से ज्यादा रोपण करना उसे ‘वृक्षारोपण’ कहा जाता हैं |
फल, फुल और लकड़ी की संतुष्टि
वृक्षों की वजह से मनुष्य को फल, फूल और लकड़ी के रूप में इंधन प्राप्त होता हैं | वृक्ष के लकड़ी का उपयोग मनुष्य खाना बनाने के लिए इंधन के रूप में करता हैं |
वृक्ष के लकड़ी से दरवाजे, खिडकियां और अन्य प्रकार के लकड़ी खिलौने बनाए जाते हैं | वृक्षों के कारण मनुष्य को शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलता हैं | वृक्ष कार्बन डाय ऑक्साइड जैसे हानिकारक गैसों को शोषित करते हैं |
वृक्ष का उपयोग
वृक्ष वर्षा लाने में सहायता करते हैं | वृक्षों से हमें कागज, रबर तैयार किये जाते हैं | वृक्ष भूमि को बंजर होने से बचाते हैं | वृक्षों से अन्य प्रकार की दवाइयां और जड़ी – बूटियां तैयार की जाती हैं |
वृक्षों से बनाई गयी दवाइयां का उपयोग हम अन्य बिमारियों पर कर सकते हैं | वृक्ष मिटटी का संरक्षण करते हैं | वृक्ष यह पशु – पक्षियों का निवास स्थान होता हैं | सभी पक्षी अपना घोसला बनाकर रहते हैं |
वन्य जीव संरक्षण
वन्य जीवों को रहने के लिए वनों की जरुरत होती हैं | इसके बिना ज्यादातर वन्यजीव जीवित नहीं रह सकते हैं |
जैसे मनुष्य को रहने के लिए घर की जरुरत होती हैं वैसे जंगल यह वन्य जीवों का निवास स्थान होता हैं | पर्यावरण का संतुलन बनाए रखने के लिए पेड़ लगाना जरुरी हैं |
वृक्ष एक मित्र
वृक्ष मनुष्य के एक अच्छे मित्र होते हैं | वृक्षों की वजह से मनुष्य को बहुत सारे लाभ होते हैं | वृक्ष हमें तपती धूम में छाया प्रदान करते हैं | वृक्षों के बिना इस धरती पर मनुष्य को अपना जीवन जीना असंभव हैं | वृक्ष हमारे बहुत सच्चे मित्र होते हैं |
मनुष्य अपनी सुख – सुविधा और स्वार्थ पूरा करने के लिए वृक्षों की कटाई करता हैं | जिसकी वजह से पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुँचता हैं |
धरती की शोभा
वृक्षों को इस धरती का सौंदर्य माना जाता है | धरती पर हर जगह हरियाली होने के कारण पूरी धरती रंग – बिरंगी दिखाई देती हैं | हरी – हरी घास वाले पहाड़ी क्षेत्र और हर एक मौसम में खिलने वाले फूलों की वजह से मन को शांति मिल जाती हैं |
निष्कर्ष:
सभी लोगों को वृक्ष के महत्व को समझना चाहिए और जयादा से ज्यादा वृक्षारोपण करना चाहिए |
हर साल हमारे देश में वन महोत्सव मनाया जाता हैं और पेड़ – पौधे लगाए जाते हैं | हम सभी वृक्षों को बचाकर धरती को सुंदर और हरी – भरी और जीवन योग्य बना सकते हैं |