प्रस्तावना:
हम सभी लोगों को स्वच्छता यह अपने घर तक ही नही करनी चाहिए| बल्कि हमारे देश में भी स्वच्छ रहने के लिए भी प्रयत्न करना होगा | स्वच्छ भारत अभियान यह भारत सरकार के द्वारा शुरू किया गया एक अभियान हैं |
इस स्वच्छ भारत अभियान को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ और ‘स्वच्छता अभियान’ भी कहाँ जाता हैं | यह अभियान की शुरुवात इसलिए की गयी थी की, इस अभियान के द्वारा शहरों और गावों की साफ सफाई की जाएगी |
स्वच्छ भारत अभियान की शुरुवात
हमारे भारत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी जिन्होंने महात्मा गाँधी जयंती २ अक्टूबर, २०१४ को इस अभियान की शुरुवात की थी | हमारे देश के छवि को बदलने के लिए प्रधानमंत्री के द्वारा इन्होंने सभी जनता को सहभाग करके इस अभियान की शुरुवात की हैं |
स्वच्छ भारत अभियान की जरुरत
इस अभियान की शुरुवात करने का मुख्य उद्देश था की, लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाये और उनको इसके महत्त्व के बारे में समझा जाये | इसलिए सभी लोगों में जागरूकता फ़ैलाने के लिए इस अभियान की शुरुवात की गयी हैं |
जब सभी जगह पर स्वच्छता रहेगी तो मनुष्य मानसिक, सामाजिक, शारीरिक और बौद्धिक रूप से स्वच्छ रहेगा | यदि मनुष्य साफ सफाई नही रखेगा तो अन्य प्रकार की बिमारी फ़ैल जाएगी और उन सभी बिमारियों का सामना मनुष्य को करना पड़ेगा |
भारत देश में हर एक घर में शौचालय होना बहुत जरुरी हैं | कई लोगों के घर शौचालय न होने के कारण वो खुले जगह पर शौच करने जाते थे | इसलिए हर एक घर में शौचालय होना जरुरी हैं |
महात्मा गांधीजी का सपना
महात्मा गांधीजी का सपना था की, सभी लोगों को एक साथ करके इस देश को पूर्ण रूप से साफ किया जाये और हमारा देश स्वच्छ रहे | महात्मा गांधीजी ने देश स्वतंत्र होने से पहले स्वच्छ रहना और स्वच्छता को उन्होंने ईश्वर भक्ति के तरह माना था | गांधीजी जिस आश्रम में रहते थे उस आश्रम की साफ सफाई वो सुबह ४ बजे उठाकर करते थे | इसलिए उनके सपनो को पूरा करने के लिए स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत नरेंद्र मोदीजी ने की हैं |
स्वच्छ भारत अभियान का उद्देश
स्वच्छ भारत अभियान का मुख्य उद्देश देश का हर कोना कोना साफ होना चाहिए |
लोगों को बाहर शौच करने के लिए रोकना होगा |
सभी गावों और शहरों में शौचालय का निर्माण करना होगा |
गाव और शहर की हर एक गली और सड़क साफ होना चाहिए |
हर एक गली में कचरा फेकने के कूड़ेदान रखना चाहिए |
सभी लोगों को साफ सफाई के प्रति जागरूक करना होगा |
निष्कर्ष:
स्वच्छता यह सभी के लिए बहुत जरुरी हैं | स्वच्छ भारत अभियान यह सरकार के द्वारा उठाया गया बहुत ही अच्छा कदम हैं |
इसलिए हम सभी लोगों को स्वच्छता को अपनाकर एक स्वच्छ देश और स्वच्छ समाज का निर्माण करना चाहिए | यदि साफ सफाई रहेगी तो देश के सभी लोग स्वस्थ रहेंगे |