प्रस्तावना:
हमारा भारत देश एक ऐसा देश हैं, जहा पर हर एक ऋतू का आगमन अपने – अपने समय पर होता रहता हैं | इस देश में हर एक ऋतू का अपना – अपना महत्व हैं |
यहाँ पर हर एक ऋतु की प्राकृतिक शोभा के साथ आती हैं और प्रकृति की सुंदरता को बढ़ावा देती हैं |
उन सभी ऋतुओं में से वर्षा ऋतू यह सबसे महत्वपूर्ण होती हैं | वर्षा के आगमन के कारण मन और शरीर प्रसन्न हो जाता हैं | यह ऋतू सबको बहुत पसंद होती हैं |
वर्षा ऋतू का आगमन
वर्षा ऋतू का आगमन गर्मी के मौसम के बाद होता हैं | यह ऋतू जून या जुलाई महीने में आती हैं और सितम्बर के आखिरी तक रहती हैं |
वर्षा ऋतू भयंकर गर्मी के बाद सभी के जीवन में खुशियाँ और उम्मीद लेकर आती हैं | इस वर्षा ऋतू में भारत के बहुत सारे त्योहारों का आगमन होता हैं |
वर्षा की पूर्व स्थिति
वर्षा के आने से पहले भयंकर गर्मी की वजह से धरती बहुत तपती हैं | पूरा वातावरण गर्म हो जाता हैं और गर्म हवा चलती हैं | बहुत गर्मी की वजह से सभी पेड़ – पौधे, वनस्पतियाँ सुख जाती हैं | सभी पशु – पक्षी पानी के लिए व्याकुल हो जाते हैं |
गर्मी के कारण जन – जीवन अस्त – व्यस्त होने लगता हैं | सभी लोग बहुत गर्मी की वजह से दुखी हो जाते हैं और मन को शांति मिलने के लिए सभी लोग वर्षा का बहुत इंतजार करते हैं |
प्रकृति की सुंदरता
वर्षा का आगमन होने पर उसके पानी से सभी पेड़ – पौधे और घास हरे – भरे और सुंदर दिखाई देते हैं | सभी पेड़ों – पौधो पर नई पत्तिया आने लगती हैं |
पूरा वातावरण हरा – भरा हो जाता है | वर्षा ऋतु का आगमन होने पर सभी पशु – पक्षी आनंदित होकर क्रीडाएं करने लगते हैं |
इस ऋतू में रक्षाबंधन, १५ अगस्त, सावन इत्यादि अन्य त्योहारों का आगमन होता हैं | इस मौसम में रसीले फल खाने को मिलते हैं | इस ऋतू में हर जगह जलहीन हो जाती हैं |
किसानों के लिए महत्वपूर्ण
वर्षः हर एक किसान के लिए महत्वपूर्ण होती हैं | भारतीय किसान अपनी फसलों की तंदुरुस्ती के लिए भगवान इन्द्रराज से प्रार्थना करते हैं | किसानों के लिए इन्द्रराज की बहुत महत्वता हैं |
भगवान इन्द्रराज को ‘वर्षा ऋतु का स्वामी’ कहा जाता है | फसलों के लिए पानी बहुत जरुरी होता हैं | इसलिए यह ऋतू सभी मनुष्य जाति और जानवरों के लिए नया जीवन लेकर आती हैं |
निष्कर्ष:
वर्षा ऋतू आने से ही पर्यावरण की सुंदरता बढ़ जाती हैं | इस ऋतू का आगमन होने पर सभी को बहुत सारे लाभ होते हैं और हमारे जीवन में वर्षा का बहुत महत्व हैं |
वर्षा मन को आनंदित करती हैं और नया जीवन देती हैं | वर्षा ऋतू यह सभी ऋतुओं में से सबसे महत्वपूर्ण हैं | इस ऋतू का सभी लोग बहुत आनंद उठाते हैं |