प्रस्तावना:
प्लास्टिक यह एक ऐसा पदार्थ हैं जो, पर्यावरण को सबसे ज्यादा नुकसान पहुँचाने का कारण बनता हैं | प्लास्टिक यह सभी सजीवों के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया हैं | प्लास्टिक प्रदुषण यह अन्य स्थानों पर प्लास्टिक कचरा इक्कठा होने के कारण निर्माण होता हैं |
यह पदार्थ जगहों पर पड़ा रहता हैं और विघटित भी नहीं होता हैं | मनुष्य ने अपनी सुविधाओं के लिए प्लास्टिक का निर्माण किया था |
मनुष्य जीवन के लिए खतरा
हर एक व्यक्ति प्लास्टिक का उपयोग अपने जीवन में करता हैं | प्लास्टिक को बनाने के लिए जहरीले केमिकल का उपयोग किया जाता हैं |
प्लास्टिक जहाँ पर भी पड़ा रहता हैं, वहाँ पर बहुत सारी गंदगी निर्माण हो जाती हैं और अन्य प्रकार की बीमारी और प्रदुषण हो जाता हैं |
इसका उपयोग मनुष्य ज्यादा करता है और इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मनुष्य पर ही होता हैं | मनुष्य हर अपने जीवन में प्लास्टिक चीजों का उपयोग करता हैं |
प्लास्टिक प्रदुषण का प्रभाव
समुद्री जीवों पर प्रभाव
प्लास्टिक से बनाई गयी सारी वस्तुएं महासागरों में पाई जाती हैं | जैसे लगता हैं की, समुन्द्र एक कचरा पात्र हैं | प्लास्टिक नदी – नालों में से बहकर सीधा समुन्द्र में चला जाता हैं |
इसे तैयार करने के लिए जहरीले केमिकल का प्रयोग किया जाता हैं | इसका सबसे ज्यादा प्रभाव समुद्री जीवों पर होता हैं | समुद्री जीव इसे खाना समझकर खाते हैं और उनकी मृत्यु हो जाती हैं | उसके कारण समुद्री जीवों की संख्या कम हो रही हैं |
जल प्रदुषण
यह जहरीले केमिकल से बनाया जाता हैं | इसलिए हजारो सालों तक प्लास्टिक नष्ट नहीं होता हैं | मनुष्य हर एक वस्तु प्लास्टिक द्वारा बनाई जाती हैं |
जैसे की पानी की बोतल, चम्मच, टूथ ब्रश और अन्य वस्तुओं के लिए प्लास्टिक का उपयोग किया जाता हैं | प्लास्टिक के खिलौने भी तैयार किये जाते हैं | मनुष्य इन सभी वस्तुओं का उपयोग एक बार करके बाद में फेक देता हैं |
जिसके कारण वो फेकी गयी वस्तु हवा की वजह से इधर – उधर हो जाती हैं और बारिश होने पर नदी – नालों में बहती हैं | इसकी वजह से नदी – नाले रुक जाते हैं |
मृदा प्रदुषण
प्लास्टिक यह अविघटित पदार्थ हैं | इसका विघटन होने के लिए बहुत साल लगते हैं | जिसकी वजह से प्लास्टिक भूमि के अन्दर गाडा जाता हैं |
प्लास्टिक की वजह भूमि अनुपजाऊ हो जाती हैं | प्लास्टिक में जहरीले पदार्थ होने के कारण मनुष्य के स्वास्थ्य के लिए बहुत हानिकारक होता हैं |
प्लास्टिक प्रदुषण रोकने के उपाय
प्लास्टिक की जगह पर मनुष्य को कागज और कपडे के थैली का उपयोग करना चाहिए |
मनुष्य को दुकान पर जाते समय कपड़े की थैली साथ में लेकर जाएँ |
खाने के वस्तुओं को स्टील या मिटटी के बर्तन में रखना चाहिए |
प्लास्टिक के बारे सभी लोगों में जागरूकता फैलानी चाहिए |
निष्कर्ष:
प्लास्टिक यह मनुष्य और पर्यावरण के लिए सबसे हानिकारक हैं | सभी लोगों को पर्यावरण को सुरक्षित और मनुष्य को संरक्षित रखने के लिए प्लास्टिक का उपयोग कम करना चाहिए |