प्रस्तावना:
आज के जीवन में मनुष्य को मनोरंजन की बहुत आवश्यकता है | लोगो को हर दिन काम करते करते उब जाते है और चिंताओं से दूर रहने के लिए उसको मनोरंजन की जरुरत होती है |
इन सबसे मुक्ति पाने के लिए पिकनिक यह सबसे अच्छा उपाय है | हमें समय के साथ पिकनिक का प्लान बनाते रहना चाहिए |
सभी लोग हर दिन काम करके बोर हो जाते है इसलिए वो एक पिकनिक पर जाने का प्लान बनाते है | कई लोग प्राकृतिक, तो कई लोग पहाडी क्षेत्र या उद्यानों में ऐसे जगह पर पिकनिक के लिए जाते है |
मै और मेरा पूरा परिवार पिकनिक मनाने के लिए बगीचे में गए थे | उस समय मौसम बहुत सुंदर था | और आकाश में बादल छाए हुए थे | मेरा पूरा परिवार इस मौसम का बहुत मजा ले रहे थे |
पिकनिक की तैयारी
हम सभी पिकनिक पर जाने के लिए सुबह १० बजे निकल गए | हम लोगो ने पिकनिक पर जाने के लिए खाने पिने का सामान, खेलने का सामान और चटाई यह लिए थे |
उस दिन बगीचे में बहुत सारे लोग आये थे | वहाँ पर बैठके हम सभी ने बहुत सारी बाते की और उस नहर के पानी से हम नहाने लगे |
थोड़ी देर बाद मम्मी ने सबके के लिए खाना लगा दिया था | खाना खाने के बाद हम लोगो ने थोड़ी देर के लिए बैठ गए |
मनोरंजन
उसके बाद हम लोग बैडमिंटन खेलने लगे | एक टीम में मम्मी और मै और दूसरी टीम में पापा और मेरी बहन थी | हम शाम तक बैडमिंटन खेल रहे थे |
शाम के ५ बजे से बारिश होने लगी और हम सभी सामान जमा करके घर जाने की तैयारी करने लगे | रस्ते में गाड़ी में से निकलकर हम सभी ने बारिश का मजा लिया और सभी मिलकर गाना गाने लगे | हम सभी को घर पहुँचते – पहुँचते काफी अँधेरा हो गया था | पिकनिक पर सभी को बहुत मजा आया |
निष्कर्ष:
जब हम पिकनिक पर जाते है तो बहुत मजा आता है | लेकिन वो दिन हमेशा याद रहता है | प्रकृति का सौंदर्य दिखने में बहुत अच्छा है | पिकनिक का हर एक क्षण मनोरंजक होते है | पिकनिक जाने के लिए सभी लोगो को बहुत आनंद ख़ुशी हो जाती है |