प्रस्तावना :
जैसे मनुष्य के जीवन में पेड़ की आवश्यकता होती है वैसे ही हर व्यक्ति के जीवन उसके माता पिता बहुत जरुरी होते है | सभी लोग अपने माता पिता को भगवान के रूप में मानते है | हर किसी को भगवान ने यह एक उपहार में दिया है |
माता पिता का स्थान हर किसी के जीवन में सबसे पहिले आता है | माता पिता अपने बच्चो के लिए अपना पूरा जीवन त्याग करते है | माता पिता हमेशा बच्चो के हर जरुरत को पूरा करते है | वो हमेश उनको खुश देखना चाहते है |
माता पिता कर्तव्य
माता पिता दिन रात हमेशा अपने बच्चो के लिए कार्य करते है | हर मुसीबत में उनके साथ रहते है | माता पिता और बच्चो के बिच में एक पवित्र रिश्ता होता है |
माता पिता हर बच्चे को अच्छे संस्कार देते है | उसी संस्कारो से बच्चे अपने जीवन में सफल हो जाते है | वो हमेशा अपने बच्चो के साथ होते है |
आज के दुनिया में कई लोग अपने माता पिता को भूल जाते है | अपने माता पिता हर कर्तव्य भूल जाते है | माता पिता हर बच्चे को अच्छे संस्कार देकर समाज में रहने के लिए योग्य बनाते है और हमें अच्छी सीख देते है |
माता पिता का सम्मान
हर बच्चे को अपने माता पिता का आदर करना चाहिए | उनके हर कर्तव्य को कभी नही भूलना चाहिए | सभी बच्चो को अपने माता पिता का सम्मान करना चाहिए और उनको हमेशा खुश रखना चाहिए | माता पिता यह दोनों हमारे लिए एक भगवान के रूप में होते है |
अपने माता पिता की जगह दूसरा कोई भी इन्सान नही ले सकता है | वो अपने बच्चो का पुरे तरह से ख्याल रखते है | इसलिए वो अपना पूरा जीवन अपने बच्चो के लिए त्याग करते है | जिंदगी में सभी को माता पिता एक ही बार मिलते है | इन दोनों के बिना पूरा परिवार अधुरा रह जाता है |
मुश्किलों का सामना
वो अपने बच्चो के लिए जीवन में बहुत कष्ट करते है | उनको हर पल कोई ना कोई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है | हर बच्चे को अपने माता पिता की सेवा करनी चाहिए | उनकी सेवा कभी वाया नही जाती है |
जिस बच्चे को माता पिता की सेवा करने के लिए मिलती है वो बच्चा बहुत भाग्यशाली होता होगा | कई बच्चो को अपने माता पिता का प्यार बहुत कम मिलता है |
निष्कर्ष :
माता पिता यह दोनों भगवान के बराबरी में होते है | इसलिए हर बच्चे को उनको हमेशा खुश रखना होगा | वो हमेशा अपने बच्चो के लिए अपने जीवन का त्याग करते है | हर किसी के मन में उनके लिए आदर होना चाहिए |
जो बच्चा अपने माता पिता की सेवा अच्छे से करता है वो अपने जिंदगी में हमेशा सफल हो जाता है | माता पिता के इस ममता और त्याग का क़र्ज़ हम जिंदगी में कभी चूका नही सकते है |