प्रस्तावना:
हमारे देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद और कालेधन को रोकने के लिए नोटबंदी करने का निर्णय लिया गया था | नोटबंदी यह एक ऐसे प्रक्रिया हैं, जिसमे सरकार पुराणी नोटों और सिक्कों का क़ानूनी दर्जा निकालती हैं और उसकी जगह पर नए नोटों और सिक्कों लागु करती हैं | नोटबंदी को लागु करने से भारत की अर्थव्यस्था में सुधार हो जाता हैं |
नोटबंदी का अर्थ –
जब पुराने नोटों और सिक्कों को बंद करके उनकी जगह पर नए नोट और सिक्कों को चलाये जाते हैं उसे नोटबंदी कहाँ जाता हैं |
देश में जब नोटबंदी आ जाती हैं, तब पुराने नोटों की कोई किम्मत नहीं रहती रहती हैं | पुराने नोटों को बैंकों के द्वारा बदल दिया जाता हैं | नोटों को बदलने के लिए कुछ निर्धारित समय दिया जाता हैं |
देश में नोटबंदी
हमारे देश में कई बार नोटबंदी की गयी थी | हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने ८ नवम्बर, २०१६ को रात को नोटबंदी करने की घोषणा कर दी | नोटबंदी के कारण आम जनता को बहुत नुकसान पहुँचा |
भारत में सबसे पहले १९४६ में ५०० और १००० नोटों को बंद करवाया गया था | सन २००५ में भी देश के पंतप्रधान मनमोहन सिंग की सरकारने ५०० के नोटों को बदलवाया था |
जब देश में नोटबंदी हुई तब कई लोगों ने प्रधानमंत्री का समर्थन किया और कुछ लोगों ने उनका विरोध किया | कई लोगों ने काले धन को छुपा कर रखा था |
जब नोटबंदी की घोषणा की गयी तब उन्होंने सुनारों के पास जाकर उस धन से सोने की वस्तु खरीदने लगे | नोटबंदी की घोषणा सुनकर लोगों ने अगले दिन से बैंकों और एटीएम के बाहर लाइन लगाना शुरू कर दी |
नोटबंदी करने के कारण
देश में जो भ्रष्टाचार, कालाधन, नकली नोट, महंगाई और आतंकवादियों पर काबू रखने के लिए नोटबंदी को लागु किया था | जो भ्रष्टाचारी लोग होते हैं, वो काले धन को छुपाकर रखते हैं और उसपे लगने वाले कर से बच सके |
आतंकवादी लोग भी कालेधन का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं | आतंकवादी और भ्रष्टाचार लोग पुराने नोटों का उपयोग करते हुए पकडे गए हैं |
नोटबंदी के फायदे
नोटबंदी लागु करने से कई फायदे होते हैं और उससे नुकसान भी होता हैं | अगर हमारे देश में नोटबंदी नहीं की जाती तो देश की आर्थिक व्यवस्था सुरक्षित नहीं हो जाती | नोटबंदी होने के कारण सामान्य जनता को उसके प्रति जिम्मेदारी का एहसास हुआ |
नोटबंदी की वजह से भ्रष्टाचार होने से रुक गया और आतंकवाद पर नियंत्रण किया जाने लगा | देश की सबसे बड़ी समस्या थी की, कालेधन को खत्म करना | इसको खत्म करने के लिए नोटबंदी यह एक अच्छा उपाय हैं |
निष्कर्ष:
आज देश में नोटबंदी का लिया हुआ फैसला सबसे अच्छा हैं | हमारे देश का विकास करने और आगे बढ़ने के लिए ऐसे बड़े – बड़े कदम उठाने चाहिए | जब सरकार और जनता यह दोनों मिलके सही से कार्य करेंगे तो ही हमारा देश आगे बढ़ सकता हैं |