प्रस्तावना:
मेरा भारत देश सबसे महान हैं | दुनिया के सबसे बड़े देशों में मेरा भारत देश सातवे क्रमांक पर आता हैं | और लोकसंख्या में भारत देश का दूसरा क्रमांक लगता हैं |
यह देश केवल नाम से ही बड़ा नही हैं बल्कि इस देश की संस्कृति, विविधता और मिटटी की महानता इन सब चीजों के कारण मेरा देश सबसे महान हैं |
अलग – अलग नाम
मेरे देश को अलग – अलग नामो से जाना जाता हैं | जैसे की भारत देश को इंडिया, हिन्दुस्तान, आर्याव्रत ऐसे विभिन्न नामों से जाना जाता हैं | इस देश का सबसे पुराने ज़माने में आर्याव्रत के नाम से पुकारा जाता था |
विभिन्न धर्म और जाती
भारत देश में अलग – अलग जाती और धर्म के लोग रहते हैं | यहाँ की संस्कृति और परंपरा भिन्न-भिन्न होने के कारण भी सभी लोग मिलजुलकर और ख़ुशी से रहते हैं | इस देश की मातृभाषा हिंदी हैं | लेकिन इस देश में विभिन्न धर्मों के लोग अलग – अलग भाषा बोलते हैं |
राष्ट्रीय महत्व
तिरंगा इस देश की शान हैं | भारत देश का राष्ट्रीय गीत – वन्दे मातरम और राष्ट्रीय गान जन -गन -मन हैं | इस देश का राष्ट्रीय पशु मोर और राष्ट्रीय फुल कमल हैं | भारत देश का राष्ट्रीय चिन्ह तुला हैं, जो न्याय का प्रतिक माना जाता हैं |
महान नेताओं का देश
हमारा भारत देश यह एक महान नेताओं का और स्वतंत्रता सेनानियों का देश हैं | इस देश के लिए अन्य सारे महान नेताओं ने और स्वतंत्रता सेनानियों ने इस देश के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया हैं |
राष्ट्रीय त्यौहार
१५ अगस्त यानि स्वतंत्रता दिवस और २६ जनवरी यानि गणतंत्र दिवस यह दो त्यौहार राष्ट्रीय त्यौहार के रूप में मनाये जाते हैं | १५ अगस्त १९४७ को हमारे देश को स्वतंत्रता प्राप्त हुई थी | और २६ जनवरी १९५० को हमारे देश का संविधान लागु हुआ था |
कृषिप्रधान देश
हमारा भारत देश यह एक कृषिप्रधान देश हैं | यहाँ के लोगों का मुख्य व्यवसाय खेती हैं | भारतीय लोगो का जीवन पूर्ण रूप से खेती पर अवलंबित होता हैं | इस देश में चावल, गेहू, गन्ना, जुट इत्यादि फसलो की खेती की जाती हैं |
नदियों की पवित्रता
हमारे देश से हिमालय से निकलने वाली गंगा जैसी पवित्र नदी इसी देश में से बहती हैं | उसके साथ साथ यमुना, सतलज, कृष्णा, कावेरी, ब्रह्मपुत्र इत्यादि. नदियों का निर्माण भी हुआ हैं | इस देश में कश्मीर, दार्जिलिंग और शिमला इत्यादि. प्राकृतिक स्थलों को सवर्ग से भी सुंदर बना दिया हैं |
निष्कर्ष:
अपने देश की मिट्टी को अपनी जन्मभूमि और माँ कहने वाले लोग होते हैं, वो देश या मातृभूमि सच में बहुत महान होती हैं | सभी लोगों को मेरे देश पर गर्व हैं |
इस देश की संस्कृति और सभ्यता विश्व की संस्कृतियों को जननी हैं | हमारा भारत देश यह एक ‘सुजलाम सुफलाम’ देश हैं | इसलिए मेरा भारत देश सबसे महान देश हैं |