प्रस्तावना:
बगीचा यह एक सुंदर जगह है | जो लोग बगीचे को देखते है वो मदहोश हो जाते है | बगीचा घर के सामने, स्कूल के सामने या शहर में होते है |
बगीचा यह बहुत सुंदर जगह जिसे देखके मन एकदम प्रसन्न हो जाता है | मेरे घर के सामने भी एक बगीचा है | मेरा सबसे अच्छा स्थान बगीचा है | बगीचा मुझे बहुत पसंद है |
हर प्रकार के फुल
मेरे बगीचे में हर प्रकार के पेड़ और पौधे लगाये हुए है | उस पौधों पर सुंदर सुंदर फुल लगते है | उस बगीचे में लाल, गुलाबी, पीले, सफ़ेद ऐसे विभिन्न रंगों के फुल खिलते है |
मेरे बगीचे में हरी हरी घास भी है | और बगीचे के चारो तरफ फलो के पेड़ भी लगाये है | जैसे की निम्बू, अमरुद और आम का पेड़ भी है |
पक्षीयों का स्थान
मेरे बगीचे में लगाये हुए पेड़ो पर पक्षी अपना घोसला बनाकर रहते है | सुबह होने पर पक्षियों के चहचहाने की आवाज सुनाई देती है |
मेरे बगीचे में नीम का बहुत बड़ा पेड़ है | हम गर्मियों की छुट्टीयों में झुला डालते है और झुला झूलते है |
बगीचे में पेड़ पौधे होने के कारण हर समय पर छाया मिलती है और अच्छा वातावरण बना रहता है | गर्मी के समय में हम सभी बगीचे में बैठते है | उस समय गर्मी का अहसास नही होता है और पेड़ो से हवा मिलती है | बगीचे में खेलने के लिए घास का छोटासा मैदान भी है |
बगीचे की रक्षा
मै हर दिन बगीचे के पौधों को पानी देता हु | सभी पेड़ पौधों का अच्छे से ध्यान रखता हु | उनके जरुरत के अनुसार मै उनको खाद्य डालता हु |
मेरे बगीचे में एक तरफ अलग प्रकार की सब्जिया उगाते है | गर्मी के मौसम में मूली, गाजर, भिंडी इत्यादि, प्रकार की सब्जिय उगाते है |
निष्कर्ष:
मेरा बगीचा मुझे बहुत पसंद लगता है | मुझे बगीचे में काम करने से बहुत आनंद मिलता है | हमें बगीचे को हमेशा सुंदर बनके रखना चाहिए |
हर एक बगीचा हवा को शांत करता है और धुल पर नियंत्रण रखता है | बगीचा यह एक सुंदर जगह है जो सभी के लिए फायदेशीर होती है |