प्रस्तावना :
माँ यह शब्द बहुत सुन्दर हैं | माँ के बिना हर एक इन्सान का जीवन अधुरा हैं | माँ एक भगवान का रूप होती हैं | माँ हमारे जीवन के हर एक कार्य को पूरा करती हैं | और छोटी बड़ी चीजों की जरूरतों का ख्याल रखने वाली एक महत्वपूर्ण इन्सान होती हैं |
माँ यह शब्द बहुत सीधा हैं लेकिन उस माँ शब्द के अन्दर बहुत सारी ममता छिपी हुई हैं | जब कोई बच्चा इस दुनिया में जन्म लेता हैं तो उसके मुह से पहले माँ यह शब्द निकलता हैं| माँ अपने बच्चो के लिए अपना पूरा जीवन का त्याग करती हैं |
माँ भगवान का एक रूप
ऐसा माना जाता हैं की, जन्म देकर इस दुनिया में लेकर आने वाली माँ एक भगवान का रूप होती हैं | हर एक माँ अपने बच्चो को प्यार करती हैं , उसका पालन – पोषण करती हैं, उसकी देखभाल करती हैं | वो माँ एक अन्नपूर्णा देवी होती हैं | इस धरती पर माँ को भगवान का दूसरा स्थान माना गया हैं |
माँ का जीवन में महत्व
इस दुनिया में माँ का महत्व सबसे ज्यादा हैं | हर एक इंसान का जीवन माँ के बिना परिपूर्ण हो नही सकता हैं | माँ जैसा भगवान इस पुरे दुनिया में कोई नही हैं |
माँ के बिना परिवार भी कभी पूरा नही हो सकता हैं | माँ जीवन का सबसे बड़ा आधार स्तंभ हैं | इस माँ को घर की लक्ष्मी माना जाता हैं | कई लोग अपने माँ को भगवन की तरह मानते हैं | और उसकी पूजा करते हैं |
माँ का कार्य
हर एक माँ दिनभर बहुत सारा घर का काम करती हैं | सभी लोगो का अच्छे से ख्याल रखती हैं | अपने बच्चो का देखभाल करती हैं |
वो अपने घर का काम तेजी और अच्छी तरह से करती हैं | वह हमेशा खुश नजर आती हैं | माँ अपने बच्चे का पढाई से लेकर हर एक चीज का ख्याल रखती हैं | वो दिनभर अपने कार्य में ही व्यस्त रहती हैं |
माँ अपने बच्चो को अच्छे संस्कार देकर उसे परिपूर्ण करने का कार्य करती हैं | वो हमेशा सत्य के रास्ते पर चलने की सिख देती हैं | माँ समय का महत्व बताती हैं | माँ यह हम सभी को भगवान के द्वारा मिला हुआ एक वरदान हैं |
जीवन का आधार
माँ यह शब्द सबसे अनमोल शब्द हैं | माँ यह एक शब्द ही नही हैं | बल्कि हम सभी के जीवन जीने का एक आधार हैं | माँ के बिना जीवन जीना बहुत कठिन हैं |
निष्कर्ष :
हमारे इस परिवार को सुख समृद्धि से चलाने के लिए माँ सबसे बड़ी भूमिका निभाती हैं | इस माँ जैसा भगवान इस दुनिया में नही हैं | सभी अपने माँ से बहुत प्यार करते हैं | माँ दुनिया की सबसे अच्छी इंसान होती हैं |