प्रस्तावना :
माँ यह शब्द बहुत सुन्दर है | माँ यह शब्द केवल शब्द नही है बल्कि माँ इस शब्द में पूरी दुनिया समाविष्ट हो जाती है | हर किसी के जीवन में माँ का होना बहुत जरुरी होता है |
कोई भी इन्सान ज्यादा अपने माँ के करीब होता है | अपने बच्चो के लिए माता पिता बहुत कुछ करते है | माँ अपने बच्चो के लिए अपना जीवन त्याग करती है |
आधारस्तंभ
माँ सभी के जीवन का एक आधारस्तंभ होती है | अगर किसी व्यक्ति के जीवन में माँ का अस्तित्व नही होगा तो उसका पूरा जीवन अधुरा होता है |
माँ ही अपने बच्चो का पालन पोषण करती है | माँ अपने बच्चे को अच्छे संस्कार और अच्छी राह दिखाती है | माँ के बिना जीवन अधुरा होता है |
जीवन में सफलता
हर कोई इन्सान अपने जीवन में सफल होता है वो अपने माता पिता की वजह क्यों की माँ पिता ही उसको सही संस्कार और सही मार्ग दिखाते है | माँ अपने बच्चे को अच्छे संस्कार देकर इस देश का अच्छा नागरिक बनाती है |
उसके जिंदगी में कितनी भी मुश्किलें आ जाये लेकिन माँ उसको साथ देकर उसका हौसला बढ़ने का कार्य करती है | माँ के लिए उसका बच्चा ही सबकुछ होता है | हर किसी के जीवन में माँ का महत्व बहुत है |
माँ का महत्त्व
माँ यह शब्द बहुत अनमोल शब्द है | माँ हम सभी के जीवन का आधार है | माँ के बिना जीवन जीना बहुत मुश्किल है | माँ सबके जीवन सर्वश्रेष्ठ और महत्वपूर्ण होती है | माँ हर वकत अपने बच्चे का साथ देती है |
माँ के लिए उसका बच्चा बहुत कीमती होता है | माँ अपने बच्चो से बहुत प्यार करती है | वो हमेशा अपने बच्चे का ख्याल रखती है | माँ दिनरात अपने बच्चो के लिए कष्ट करती है | वो अपने बच्चे को हमेशा खुश देखना चाहती है |
माँ दिवस
माँ हम सभी के जीवन में बहुत जरुरी होती है | इस देश में हर साल सभी लोग 12 मई को माँ दिवस मनाते है | इस देश के सभी लोग बड़े या छोटे (माँ दिवस) को बहुत ख़ुशी से मनाते है |
सभी माँ को बच्चे ग्रीटिंग या पुष्पगुच्छ देते है | पुरे दुनिया में माँ दिवस धूमधाम से मनाया जाता है | स्कूल, कॉलेज और महाविद्यालयों में भी यह दिवस बहुत ख़ुशी के साथ मनाया जाता है |
निष्कर्ष :
कई लोग अपने अपने माँ को भगवन की तरफ मानते है | माँ का रूप यह एक भगवान का दूसरा रूप माना जाता है | इसलिए माँ को इस पुरे दुनिया में भगवान का दर्जा मिला है | सभी बच्चो को माँ यह एक ऐसा वरदान मिला है जो सभी को इसे संभाल के रखना होगा |