प्रस्तावना :
हमारे भारत देश में प्राचीन से ही कश्मीर को स्वर्ग मानते आ रहे हैं, मान्यता हैं, की कश्मीर के जो पर्वतीय क्षेत्रो में से एक पर्वत हिमालय पर्वत हैं| वहाँ पर भगवान शिव जी का वास हुआ करता था| और इसी कारण विदेशी पर्यटक इसे भारत का स्विट्जरलैंड भी कहते हैं |
कश्मीर उत्तर भारत के झेलम नदी पर स्थित हैं, कश्मीरी क्षेत्रो से हमें बहुत ही कीमती तथा उपयोगी वनस्पति प्राप्त होती है, यहाँ की जलवायु में अधिक मात्र में नमी पाई जाती हैं |
कश्मीर की जलवायु
कश्मीर भारत का मुकुट हैं, और मुकुट हमेशा से ही सर पर ही होता हैं, और इससे भारत की शान और शोभा भी बढ़ती है| यहाँ पर हमेशा से ही ठंडी रहती है| जिसके कारण यहा पर पर्यटकों के लिये सुंदर आकर्षक का केंद्र भी बन हुआ हैं |
कश्मीर में अधिक नमी होने के कारण यहाँ के स्थानीय नागरिक अपनी खेती कम ही कर पते हैं, इसके कारण वे पानी में चलने वाली नावों में अपनी खेती करते हैं| यहाँ की जलवायु में नमी के कारण यहा पर सुखी जमीन नहीं मिलती इसलिए लोग यहाँ पर अपनी जीविका को कायम रखने के लिए इसी प्रकार से संघर्ष करते हैं|
कश्मीर में सर्दियों के मौसम में सब कुछ बर्फ से ढका हुआ होता है| किंतु ग्रीष्म ऋतू में चारो ओर हरियाली ही हरियाली होती हैं |
कश्मीर की ठंडी जलवायु के कारण कश्मीर में सेब तथा केसर जैसे मूल्यवान खाद्य पदार्थ की खेती होती हैं| और सुगन्धित वृक्ष और पुष्प की पैदावार बड़े ही पैमाने पे होती है |
कश्मीर से जुड़ी हिंदुओं की मान्यता
कश्मीर में अमरनाथ तथा वैष्णो देवी की मंदिर होने के कारण यह बहुत से धर्मो में तथा कथाओं के लिए प्रचलित स्थानों में से एक माना गया हैं | यहाँ पर प्रति वर्ष २० लाख से अधिक हिन्दू धर्म के श्रद्धालु दर्शन के लिए आते है |
कश्मीर में शिव जी का भव्य मंदिर अमरनाथ में हैं, जहाँ पर लोग अपनी मनोकामना को लेकर आते हैं| और मनोकामना को पूर्ण होने की आशा लेकर जाते हैं, अमरनाथ हिमालय पर्वत के गुफा में स्थित हैं, जहाँ पर भगवन शिव जी का वास होता हैं|
भारत से तथा विदेशों से अनेक पर्यटक कश्मीर में पूजा तथा श्रीनगर की डल झील की परिक्रमा करने आते हैं| माना जाता हैं, की माता पार्वती का आशीर्वाद डल झील को प्राप्त है की, डल झील का जल औषधि के समान रहता हैं |
वर्तमान समय में कश्मीर की स्थिति
वर्तमान समय में कश्मीर की स्थिति पहले से काफी हद तक सुधर गयी है, जिसके कारण आज के समय में लोग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं|
पिछले कुछ वर्षो में कश्मीर में आये दिन बम-बारी तथा आतंकी हमले हुआ करते थे| किंतु जब से भारत सरकार ने आतंकी हमले के खिलाफ ठोस कदम उठाया हैं, तब से इसपर काफी हद तक रोकथाम में सफलता प्राप्त हुआ हैं|
निष्कर्ष :
कश्मीर के सौन्दर्यं रूप के साथ-साथ धार्मिक स्थलों का प्रतिक भी माना जाता हैं| किंतु, आयेदिन कुछ न कुछ घुस-पैठी भारत देश के सरहद को पार कर गैर कानूनी तरीको से कश्मीर को हथियाने तथा आतंक फैलाने का प्रयत्न कर रहे हैं| जो की यह उचित नहीं हैं और संभव भी नहीं हैं|