प्रस्तावना :
भारत एक बहुत बड़ा देश है | इस देश में अलग अलग धर्मो के और जाती के लोग रहते है | सभी लोग अपने अपने रीती रिवाज के अनुसार सभी त्योहारों को मनाते है | भारत देश में बहुत सारे त्योहार मनाये जाते है |
सभी लोग ख़ुशी से और धूमधाम से हर त्योहार को मनाते है | इस देश में ज्यादा तो राष्ट्रीय, धार्मिक और मौसमी त्योहार मनाये जाते है | यह सभी त्योहारों का अपना अपना महत्त्व रहता है |
राष्ट्रीय त्योहार
१५ अगस्त, २६ जनवरी और महात्मा गाँधी जयंती यह त्योहार राष्ट्रीय त्योहार के रूप में मनाये जाते है | इस दिन यह त्योहारों का विशेष महत्त्व होता है | देश के सभी लोग यह त्योहार बहुत उत्साह से मनाते है |
स्वतंत्रता दिवस
१५ अगस्त, १९४७ को हमारे भारत देश को ब्रिटिश सरकार से आज़ादी मिली थी | इस दिन हमारा भारत देश स्वतंत्र हुआ था |
गणतंत्र दिवस
२६ जनवरी १९५० को हमारे भारत देश का संविधान लागु हुआ था | इस दिन का बहुत महत्त्व होता है | इस संविधान में हर एक व्यक्ति को अपना हक्क दिया गया है | इसलिए पुरे देश में यह गणतंत्र दिवस के रूप में मनाया जाता है |
धार्मिक त्योहार
धार्मिक त्योहार अपनी धार्मिक विशेषता दर्शाता है | होली, रक्षाबंधन, दिवाली, दशहरा, ईद, क्रिसमस और महाशिवरात्रि यह सब धार्मिक त्योहार है | यह त्योहार सभी लोग अपने पुरे रीती रिवाज से मनाते है |
होली
होली यह एक रंगों का त्योहार है | होली यह त्योहार पुरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है | होली को रंगों का त्योहार और वसंत महोत्सव के नाम से भी जाना जाता है |
रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का त्योहार भाई – बहन के प्रेम का प्रतिक माना है | प्रेम का धागा बही को अपनी सारी जिम्मेदारी का यद् दिलाता है | इस दिन बहन उसके कलाई पे राखी बांधती है | यह एक सुन्दर त्योहार है जो भाई बहन के प्यार को एक धागे में बांध देता है |
मौसमी त्योहार
इस समय फसलों की कटाई और वातावरण में परिवर्तन को ग्रहित करने के लिए मनाये जाते है | बसंत पंचमी, पोंगल, मकर संक्रांति, वैसाखी, भोगली यह सब मौसमी त्योहार है | यह त्योहार भारत देश में मनाये जाने वाले सबसे प्रमुख त्योहार है |
बसंत पंचमी
बसंत पंचमी का त्योहार सरस्वती पूजा के रूप में मनाया जाता है | यह हिन्दू धर्म का एक मुख्य त्योहार है | इस दिन माँ शारदा देवी की पूजा की जाती है |
पोंगल
पोंगल को ही मकर संक्रांति कहा जाता है | कई लोग इस त्योहार को मकर संक्रांति और कई लोग इसे पोंगल कहते है | यह त्योहार हर साल १४ जनवरी को मनाया जाता है | इस दिन दुर्य देव की पूजा की जाती है |
निष्कर्ष :
अपने भारत देश में भिन्न भिन्न प्रकार के त्योहार मनाये जाते है | सभी लोग हर त्योहार बहुत ख़ुशी और धूमधाम से मनाते है | सभी त्योहार इस देश के एकता को बढ़ावा देते है |