प्रस्तावना:
भारतीय सेना अपने देश की रक्षा करने के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं | यह विश्व की सबसे सर्वश्रेष्ठ सेना होती हैं | भारतीय सैनिक यह देशभक्ति के सच्ची मिसाल हैं, जो अपने देश के लिए प्राणों का बलिदान देते हैं |
वो हमारी देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं | भारतीय सेना हमेशा अंतिम समय तक दुश्मनों से मुकाबला करते हैं | भारतीय सेना सर्दी हो या गर्मी का मौसम लेकिन वो बिना मौसम की परवाह करके देशवासियों की सुरक्षा करते हैं |
भारतीय सेना के प्रकार
भारतीय सेना के तीन प्रकार होते हैं – जल सेना, वायु सेना और थल सेना | हमारी भारतीय सेना आज विश्व के तीसरे स्थान पर हैं | भारतीय सेना बहुत बहादुर और धैर्यशाली होती हैं, जो तकनीकी के हथियारों के सहायता से हर मुसीबत का सामना करती हैं | भारतीय सेना के जीत के पीछे अनुशासन होता हैं |
भारतीय सैनिकों का जीवन
भारतीय सैनिकों का जीवन बहुत कठिन होता हैं | हर एक सैनिक को अपने परिवार से दूर रहना पड़ता हैं | उनके परिवार वाले हमेशा उनकी सलामती की दुआ करते हैं | अपने जवान बेटों की इस भारत भूमि की रक्षा करने के लिए सीमा पर भेजते हैं |
भारतीय सैनिक यह एक सच्चे देशभक्त होते हैं, जो अपनी मातृभूमि की सुरक्षा करने के लिए अपने जीवन का त्याग करने के लिए तैयार होते हैं | व्यक्ति को सैनिक बनाने के लिए एक कठोर प्रशिक्षण देना पड़ता हैं |
भारतीय सेना का मुख्य उद्देश
देश के स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती हैं | जिन्होंने इस देश के सभी लोगों के लिए अपना सबकुछ न्योछावर कर दिया दिया हैं | इसका मुख्य उद्देश यह होता हैं की, देश के शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देना और देश की रक्षा करना | यह दिवस देश के प्रति समर्पण करना और कुर्बानी देने की प्रेरणा का पवित्र दिन माना जाता हैं |
भारतीय सैनिकों के गुण
एकता की भावना
भारतीय सैनिकों में एकता की भावना दिखाई देती हैं | वो कभी भी जाती या धर्म में भेदभाव नहीं रखते हैं | भारतीय सेना का ब्रीदवाक्य हैं की – एक के सभी और सभी के लिए एक हैं |
नि:स्वार्थ बलिदान की भावना
भारतीय सैनिकों में निस्वार्थ बलिदान की भावना होती हैं | वो अपने मन में कोई भी स्वार्थ नहीं रखते हैं | भारतीय सैनिक अपने देश के प्रति वफादारी, इमानदारी से हर एक कार्य को निभाते हैं | देश के लिए अपनी जन भी कुर्बान करते हैं |
साहसी
भारतीय सैनिक हर एक मुसीबत का सामना हिम्मत और साहस से करते हैं | वो दुश्मनों से डट कर सामना करते हैं |
स्पष्टवादी
हर एक सैनिक को स्पष्टवादी होना, उनको अपने हर एक कर्तव्य को लेकर स्पष्ट होना जरुरी हैं |
निष्कर्ष:
भारतीय सेना अपने देश के लिए अपने जीवन को त्याग करती हैं | इसलिए हमारे देश को सभी सैनिकों को सभी सुविधाएँ उपलब्ध करके देनी चाहिए | हमें अपनी भारतीय सेना का सम्मान करना चाहिए |