प्रस्तावना:
आज के समय में मनुष्य दैनंदिन अन्य प्रकार के तकनीकों का विकास कर रहा हैं | अपने विकास के लिए मनुष्य प्रकृति को नुकसान पहुँचा रहा हैं | आज उसके कारण प्रकृति का संतुलन बचाने के लिए बहुत मुश्किल हो गया हैं |
ग्लोबल वार्मिंग यह दुनिया सबसे बड़ी समस्या बन चुकी हैं | धरती पर कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा बढ़ने के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या निर्माण हो रही हैं | ग्लोबल वार्मिंग यह धरती पर एक गंभीर समस्या बन गयी हैं |
ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ –
ग्लोबल वार्मिंग का अर्थ होता हैं की, पृथ्वी पर तापमान का स्तर बढ़ना | ग्लोबल वार्मिंग धरती और पुरे वातावरण को अपने तापमान के कारण गर्म कर देती हैं |
तापमान बढ़ने के कारण हिमालय पर्वतों का बर्फ पिघलता जा रहा हैं | उसकी वजह समुद्र का स्तर बढ़ रहा हैं | ग्लोबल वार्मिंग की वजह से तापमान हर दिन बढ़ता रहेगा तो एक दिन पृथ्वी नष्ट हो जाएगी |
ग्रीन हाउस
ग्रीन हाउस में सभी प्रकार की गैसों का एकत्रिकरण होक एक आवरण बनता हैं उसे ग्रीन हाउस कहते हैं | ग्रीन हाउस में आक्सीजन, हाईड्रोजन, नाईट्रोजन, मीथेन, हीलियम, नियान, कार्बन-डाईआक्साइड. सभी प्रकार के गैस समाविष्ट होते हैं |
ग्रीन हाउस धरती पर सुरक्षा का कार्य करता हैं | लेकिन ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्या के कारण पूरा वातावरण असंतुलित हो जाता हैं |
ग्लोबल वार्मिंग का दुष्प्रभाव
ग्लोबल वार्मिंग का सबसे ज्यादा प्रभाव मनुष्य और पर्यावरण पर होता हैं | गर्मी बढ़ने के कारण मनुष्य को बिमारियों का सामना करना पड़ता हैं | मनुष्य को जीवन जीने के लिए शुद्ध हवा, स्वच्छ जल और खाने के लिए ताजे भोजन की आवश्यकता होती हैं |
ग्लोबल वार्मिंग के कारण सभी पशु पक्षियों की प्रजाति नष्ट हो रही हैं | तापमान बढ़ने के कारण वन्सपतियों पर ग्लोबल वार्मिंग का ज्यादा प्रभाव पड़ता हैं | इसके कारण सभी सजीव सृष्टी नाश होती जा रही हैं |
ग्लोबल वार्मिंग का सबसे ज्यादा नुकसान पर्यावरण से होता हैं | यह समस्या बढ़ने की वजह से वर्षा कम होने लगी हैं | ग्लोबल वार्मिंग का प्रभाव फसलों पर भी होता हैं | मनुष्य को शुद्ध ऑक्सीजन न मिलने के कारण उसका स्वास्थ्य बिगड़ने लगा हैं |
ग्लोबल वार्मिंग के कारण
मनुष्य अपनी सुख सुविधाओं के लिए पेड़ों की कटाई करता हैं | पेड़ मनुष्य को शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान करते हैं और कार्बन डाई ऑक्साईड को शोषित करते हैं | ज्यादा पेड़ों की कटाई के कारण ग्लोबल वार्मिंग जैसे समस्या निर्माण होती हैं |
उसके साथ साथ मनुष्य अन्य प्रकार के इंधनों जैसे कोयला और तेल का इस्तेमाल अपने जीवन में करता हैं | इसका परिणाम प्रकृति पर होता हैं |
ग्लोबल वार्मिंग को रोकने के उपाय
ग्लोबल वार्मिंग की समस्या को रोकने के लिए मनुष्य को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने होंगे | और जंगलों की कटाई नही करनी चाहिए | इसे रोकने के लिए सभी लोगों को प्रयास करना होगा |
निष्कर्ष:
ग्लोबल वार्मिंग की समस्या कम करने के लिए सभी को जितने हो सके उतने प्रयत्न करने चाहिए | लोगों को वृक्ष लगाने के लिए प्रोत्साहित करना होगा | उसके साथ – साथ प्रदुषण को रोकना होगा |