प्रस्तावना :
कन्या भ्रूण हत्या यह एक बड़ा अपराध है | प्राचीन समय में हमारे देश परिवार और समाज में स्त्री को कलंक माना जाता है | इस देश में बहुत सालों तक यह प्रथा रूढ़ थी | कई लोग लड़की को अशुभ मानते थे |
इसलिए कई लोग लड़की को माँ के गर्भ में ही मार देते थे | अल्ट्रा साउंड स्कैन के द्वारा पता चलता है की, माँ के गर्भ में होने वाला बच्चे के लिंग का परिक्षण किया जाता था |
इससे पता चलता था कि लड़का है या लड़की, अगर लड़की रहे तो तो गर्भ में ही खात्मा कर दिया जाता था | इसे कन्या भ्रूण हत्या कहा जाता है | कन्या भ्रूण हत्या एक बहुत बड़ी समस्या है |
प्रथाओं का सामना
प्राचीन समय में समाज में बहुत सारी प्रथा रूढ़ थी | समाज में दहेज़ प्रथा यह सबसे बड़ी समस्या थी | लोगो को लड़की की शादी के लिए लड़के के परिवार को दहेज़ देना पड़ता था |
लेकिन कई लोग गरीबी के कारण दहेज़ देने के लिए उनके पास उतनी संपत्ति नही होती थी | यह सोचकर कई लोग लड़की को जन्म लेने से पहले ही मार देते थे |
कन्या भ्रूण हत्या के कारण
कन्या भ्रूण हत्या का सबसे मुख्य कारण होता है लोगो की मानसिक सोच जो क्यों की कई लोग सोचते थे की लड़की पराये घर जाने वाली होती है | वो पराया घर का धन होती है |
इसलिए कई लोग मानते है की, लड़के हमारे वंश को आगे बढ़ाने वाले होते है | इससे कारण कई लोग लड़का और लड़की में भेदभाव करते है | लड़कीयों को घर और समाज में बोझ समझा जाता है |
कन्या भ्रूण हत्या पर कानून
हमारे देश के सरकार ने कन्या भ्रूण हत्या इस समस्या को रोकने के लिए कानून लागु किया है | जिसके कारण लोग यह कृत्य करने से कई बार सोचेंगे |
लेकिन इस कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए अभी भी सफल नही हो पाए है |
कन्या भ्रूण हत्या रोकने के उपाय
कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए सभी लोगों को इसके खिलाफ आवाज उठानी चाहिए |
कन्या भ्रूण हत्या के बारे में लोगो को उसके बारे में समझना चाहिए और लोगो में जागरूकता निर्माण करनी चाहिए |
लड़का और लकी समान दर्जा देना चाहिए और उनका आदर करना चाहिए |
इस कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए इसके खिलाफ आवाज उठाना चाहिए |
निष्कर्ष :
हमारे समाज में लड़का और लड़की को समान अधिकार देना चाहिए | और हर एक लड़की का सम्मान और आदर करना चाहिए | कन्या भ्रूण हत्या जैसे समस्याओं को रोकना होगा और उनका जीवन सफल बनाना होगा |