प्रस्तावना:
मनुष्य यह एक बुद्धिमान और महत्वाकांक्षी प्राणी है | हर एक मनुष्य के जीवन में कोई ना कोई इच्छा होती हैं | मनुष्य अपने जीवन में बहुत कल्पना करता हैं | वह अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए नई योजनाएं बनाते रहता हैं |
हर एक मनुष्य अपने जीवन में कल्पना करता हैं लेकिन उसे पूरा करने के लिए साहस बहुत कम लोगों में होता हैं | जीवन में लक्ष्य का बहुत महत्व हैं | लक्ष्य के बिना मनुष्य का जीवन एक नीव की तरह होता हैं |
जिसका कोई लक्ष्य नहीं होता हैं, उसे पानी की लहर भी धकेल कर ले जा सकती हैं | उसकी वजह से मनुष्य का जीवन दिशाहीन होकर इधर – उधर भटकने लगता हैं |
इसलिए हर एक मनुष्य को अपने जीवन में सफल होने के लिए लक्ष्य बनाना आवशयक हैं | क्यों की लक्ष्य बिना जीवन नष्ट हो जाता हैं | हर कोई मनुष्य अपने जीवन में शिक्षक बनना चाहता हैं तो कोई पायलट बनना चाहता हैं |
मेरे जीवन का लक्ष्य
उन सब की तरह मेरे जीवन का लक्ष्य हैं डॉक्टर बनना | एक अच्छा डॉक्टर देश की लोगों की सेवा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैं | डॉक्टर का पद यह बहुत बड़ा होता हैं | उसके ऊपर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होती हैं |
एक डॉक्टर भले ही किसी व्यक्ति को जिन्दा ना कर सके लेकिन जो लोग बुरी तरह से घायल होते हैं, उन लोगों की जिंदगी और मौत उनके हाथ में ही होती हैं |
स्वार्थ की भावना
लेकिन आज कल देखा जायेगा तो कुछ डॉक्टर ऐसे होते हैं,जो अपने स्वार्थ के लिए मरीज लोगों की जिंदगी की साथ खिलवाड करते हैं | कुछ डॉक्टर ऐसे भी होते हैं, जिनके जिंदगी का मुख्य लक्ष्य मरीज की जिंदगी को बचाना |
उसके अलावा कुछ नहीं होता और वो अपना स्वार्थ नहीं देखते | मेरे जीवन का मुख्य लक्ष्य यह हैं की, मैं एक अच्छा और सफल डॉक्टर बनू | जिससे मैं बहुत सारे लोगों की सहायता कर सकू |
कठोर परिश्रम
एक अच्छा और सफल डॉक्टर बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती हैं | डॉक्टर बनने के लिए बहुत कठोर परीक्षाओं का सामना करना पड़ता था | इसके लिए अपनी सारी सुख – सुविधाओं का त्याग करना पड़ता हैं |
तभी एक अच्छा डॉक्टर बनाता हैं | उस व्यक्ति को एक अच्छा डॉक्टर होने से पहले एक अच्छा इंसान होना बहुत जरुरी होता हैं | एक अच्छे डॉक्टर की विनम्रता और सच्ची सहानुभूति मरीज को दवाई से ज्यादा ठीक करती हैं |
अक्सर ऐसा देखा जाता हैं जब डॉक्टर किसी भी मरीज से प्यार से बाते करता हैं तो उसका आधा दर्द उसकी बातों से ही दूर हो जाता हैं |
निष्कर्ष:
इसलिए मैं भी एक अच्छा डॉक्टर बनना चाहता हूँ | जिसकी वजह से ज्यादा से ज्यादा गरीब लोगों को मैं सहायता कर सकूँ | क्यों की देश की सेवा करना यह बहुत अच्छा काम होता हैं | मैं अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए बहुत मेहनत करने के लिए तैयार हूँ |