प्रस्तावना:
यह दिवस सभी बच्चो के अधिकारों और उनकी सुरक्षा के लिए बाल अधिकार दिवस के रूप में मनाया जाता हैं |
अलग-अलग धर्म के लोगो को बाल अधिकारों को बढ़ावा देने के लिए और जागरूकता फैलाने के लिए विद्यार्थियों के द्वारा उनके सम्बंधित कई प्रकार के कार्यक्रम, गायन, कविता इत्यादि. आयोजित किये जाते हैं |
बाल दिवस कब मनाया जाता हैं
पुरे विश्व में २० नवम्बर को बाल दिवस ( आंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस ) के रूप में मनाया जाता हैं | सभी बच्चो का मानसिक, शारीरिक और देखभाल, संरक्षण करना भी जरुरी हैं |
बाल अधिकार दिवस क्यों मनाया जाता है
बाल अधिकार के अनुसार उनकी पहचान, जीवन, पोषण और स्वास्थ्य, भोजन, शिक्षा, परिवार इत्यादि. चीजों का ध्यान रखा जाता हैं |
सभी बच्चो की सुरक्षा और देखभाल के लिए राष्ट्रीय बाल अधिकार सुरक्षा के लिए एक संस्था का निर्माण भारत सरकार के द्वारा किया हैं | बाल अधिकारों के बारे में लोगो को जागरूक करने के लिए समाज, सरकारी संस्था इ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं |
बाल अधिकार दिवस मनाने का हेतु
देश में हर साल बच्चों के अधिकार और सम्मान को निश्चित करने के लिए बाल अधिकार दिवस मनाया जाता हैं |
हमें सभी बच्चों को विकास और सुरक्षा के लिए मौका देना चाहिए |
बाल अधिकार के नियम और कानूनों का पालन करना चाहिए |
बच्चों के अधिकारों को शक्तिशाली बनाने के लिए समाज को हमेशा प्रयास करना होगा |
बाल अधिकारों के योजनाओं को सभी जगह पर प्रचारित और प्रसारित करना होगा |
बढ़ते बच्चों का विकास करने के लिए उनकी सहायता करनी होगी और कम उम्र के बच्चों के माता पिता को उनके जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना होगा |
बच्चों के साथ होने वाले हिंसात्मक और गैर क़ानूनी दुर्व्यवहार को रोकना चाहिए और उनके उज्जवल भविष्य के लिए सामाजिक और क़ानूनी अधिकारों को प्रचारित करना होगा |
बाल अधिकार दिवस की जरुरत
देश और समाज में बाल अधिकार दिवस मनाने की सबसे ज्यादा आवश्यकता हैं | इसके द्वारा बच्चों की सुरक्षा और अधिकारों को निश्चित किया जाता हैं | बच्चों के जीवन में काफी हिंसात्मक घटनाएँ बढ गयी हैं |
कई लोग अपने स्वार्थ के लिए बच्चों को बाल मजदूरी जैसे अपराध करते हैं | बाल अधिकारों को जरुक करने के लिए विद्यालयों, सरकारी संस्थान और संस्थओं के द्वारा कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं |
निष्कर्ष:
बाल अधिकार यह दिवस मुख्य बच्चो के विकास और सुरक्षा के रूप में मनाया जाता हैं | सभी बच्चों को अच्छी शिक्षा, मनोरंजन और ख़ुशी, अच्छी सीख मिलने के लिए इस दिवस को बहुत ख़ुशी के साथ मनाया जाता हैं |
बच्चों को उनके वास्तविक अधिकार प्राप्त करने के लिए बाल श्रम और बाल मजदूरी जैसे समस्याओं को मुक्ति पानी होगी | और उनके साथ होने वाले अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठानी चाहिए | इसलिए बच्चों के लिए बाल अधिकार दिवस की शुरुवात की गयी हैं |